फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder of an old man by beating him with sticks and rods, the incident took place in Phulpur

Prayagraj : लाठी-डंडे और रॉड से पीटकर वृद्ध की हत्या, पुरानी रंजिश को लेकर फूलपुर में हुई वारदात

Thu, 24 Oct 2024 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 03:40 PM IST
सार

फतेहपुर माफी गांव के जल्दीपुर मजरे के रहने वाले सूरज दीन (60) शाम को अपने कमरे में बैठे थे। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस के रहने वाले सुरेश आदि पहुंचे और गालियां देते हुए लाठी-डंडे व लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल होकर सूरजदीन मरणासन्न हो गए।

विज्ञापन
Murder of an old man by beating him with sticks and rods, the incident took place in Phulpur
सूरजदीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर माफी गांव के जल्दीपुर मजरे में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे और लोहे की राड से पीटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी और उनके परिवार के लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


फतेहपुर माफी गांव के जल्दीपुर मजरे के रहने वाले सूरज दीन (60) शाम को अपने कमरे में बैठे थे। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस के रहने वाले सुरेश आदि पहुंचे और गालियां देते हुए लाठी-डंडे व लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल होकर सूरजदीन मरणासन्न हो गए। शोरगुल सुनकर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद सूरजदीन को सीएचसी फूलपुर ले गए।
विज्ञापन


हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए परिवार के लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद आरोपी अपने घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder of an old man by beating him with sticks and rods, the incident took place in Phulpur
वृद्ध की हत्या के बाद घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

नौ महीने पहले महिला की पिटाई से उपजा विवाद 

तकरीबन नौ महीने पहले आरोपियों के घर की एक महिला की बुजुर्ग ने मामूली सी बात को लेकर पिटाई कर दी थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया और इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चलने लगी। बुधवार रात करीब नौ बजे आरोपी सुरेश आदि पहुंचे और बुजुर्ग सूरज दिन पर हमला कर दिया।

पुलिस में 6 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

मृतक सूरज दीन के बेटे संदीप कुमार की तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने आरोपी शिवा व सुरेश पुत्रगण अमृतलाल, गौरव व परवीन पुत्रगण ओम प्रकाश, मौसम देवी पत्नी कामता प्रसाद एवं राम प्रताप पुत्र पारसनाथ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed