फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder of a young man by hitting him with brick and stone, police engaged in identification of dead body

प्रयागराज : ईंट-पत्थर से कूंचकर युवक की हत्या, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sun, 20 Mar 2022 08:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 08:36 PM IST
सार

पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो पता चला कि ईंट-पत्थर से कूंचकर उसे मारा गया था। यही नहीं, खदान में के पास भी जगह-जगह खून के धब्बे मिले। घटनास्थल के पास ही एक काला पिट्ठू बैग मिला  लेकिन यह खाली था। शराब की कुछ खाली बोतलें भी पड़ी थीं।

विज्ञापन
Murder of a young man by hitting him with brick and stone, police engaged in identification of dead body
Prayagraj News : घूरपुर में युवक की हत्या के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव पहाड़ी के पास 25 वर्षीय युवक की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारों ने उसका शव पहाड़ी पर स्थित खदान में फेंक दिया। रविवार सुबह लोगों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस घंटों मशक्कत करती रही लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन



 
गांव के कुछ लोग सुबह पहाड़ी की ओर जा रहे थे। तभी वहां स्थित खदान में युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो पता चला कि ईंट-पत्थर से कूंचकर उसे मारा गया था। यही नहीं, खदान में के पास भी जगह-जगह खून के धब्बे मिले। घटनास्थल के पास ही एक काला पिट्ठू बैग मिला  लेकिन यह खाली था। शराब की कुछ खाली बोतलें भी पड़ी थीं।
विज्ञापन




आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के बाद उसकी हत्या की गई। जानकारी पर एसपी यमुनापार, सीओ करछना भी मौके पर पहुंच गए। हुलिए से वह श्रमिक लग रहा था। जांच पड़ताल के बाद शव को अज्ञात में ही मर्चरी भेजवा दिया गया है। इससे पहले मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने मौके पर मिले बैग व बोतलों से फिंगर प्रिंट एकत्र किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई स्थित कंपनी की पहनी थी टीशर्ट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक ने टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर भंडारी सर्जिकल क्लीन सिटी डेकोर लिखा था। इंटरनेट से जानकारी करने पर पता चला कि यह एक होम डेकोर कंपनी है जिसका मुख्य कार्यालय गोरेगांव वेस्ट मुंबई में है। कंपनी में बात करने पर पता चला कि टीशर्ट तो उनकी ही कंपनी की है लेकिन मृतक के हुलिये वाला कोई शख्स ने कभी उनके यहां काम नहीं किया। 




सभी थानों में खबर करने के साथ ही आसपास के जनपदों में भी सूचना दे दी गई है। पहचान का प्रयास कराया जा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।  - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed