फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder of a woman by crushing her face in Magh mela sangam her eyes also burst, the killer absconded

Prayagraj Crime : माघ मेले में चेहरा कूंचकर महिला की हत्या, आंख भी फोड़ी, हत्यारोपी फरार

Mon, 30 Jan 2023 01:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 01:52 AM IST
सार

माघ मेला क्षेत्र में रविवार आधी रात सनसनीखेज वारदात हुई। यहां 45 वर्षीय सुनीता वर्मा की चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उसकी एक आंख भी फोड़ दी। हत्या का आरोप मनीष यादव पर है जो उसके साथ पिछले तीन साल से रहता था।

विज्ञापन
Murder of a woman by crushing her face in Magh mela sangam her eyes also burst, the killer absconded
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघ मेला क्षेत्र में रविवार आधी रात सनसनीखेज वारदात हुई। यहां 45 वर्षीय सुनीता वर्मा की चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उसकी एक आंख भी फोड़ दी। हत्या का आरोप मनीष यादव पर है जो उसके साथ पिछले तीन साल से रहता था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। दारागंज पुलिस देर रात तक उसकी तलाश में लगी रही।

विज्ञापन


मृतका मूल रूप से रीवा के गांव दुगमा कुर्मियान, थाना मऊगंज की रहने वाली थी। उसके पति अच्छेलाल की 2020 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें से सबसे छोटी बेटी छह वर्षीय दामिनी को साथ लेकर वह वर्तमान में माघ मेला क्षेत्र में रह रही थी। यहां उसके साथ कौशांबी के करारी निवासी मनीष यादव भी रहता था। दोनों मजदूरी करते थे। रविवार देर रात मनीष और सुनीता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन

बेटी दामिनी का कहना है कि इसी दौरान मनीष ने उसकी मां को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसके सिर पर और चेहरे पर डंडे से वार किया। दहशत में आकर वह मौके से भाग कर मेला क्षेत्र में ही तैनात पुलिसकर्मियों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला लहूलुहान हालत में पड़ी थी और आरोपी फरार हो चुका था। सूचना पर दारागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई और महिला को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर एसीपी दारागंज आस्था जायसवाल भी पहुंची और मृतका की बेटी से पूछताछ की। मृत का और आरोपी में किस बात को लेकर विवाद हुआ, इस बारे में देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका था। एसीपी ने बताया कि मृतका के रीवा में रहने वाली दोनों बेटों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दस दिन पहले ही सूरत से लेकर आया था आरोपी

जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि आरोपी मनीष यादव सूरत में रहकर प्राइवेट काम करता था। उधर पति की मौत के बाद सुनीता भी अपने मायके वालों के साथ काम करने सूरत गई थी। वही उसकी मुलाकात मनीष से हुई और फिर दोनों में नजदीकी हुई। 10 दिन पहले ही मनीष सुनीता को लेकर प्रयागराज आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed