फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   murder in gangapar, prayagraj

एक पेड़ के विवाद में महिला को लाठी से पीटकर मार डाला

Tue, 21 Jul 2020 10:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
murder in gangapar, prayagraj
murder in gangapar, prayagraj
-उतरांव के पौड़न गांव में वारदात, देवर-भतीजे नामजद
विज्ञापन

-रिटायर्ड दरोगा के पोते की जन्मदिन पार्टी में किया हमला
जगतपुर। उतरांव थाना क्षेत्र के पौड़न गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा ओंकार नाथ राव के पोते की जन्मदिन पार्टी में भारी बवाल हो गया। ओंकार नाथ के भाई तथा परिवार के अन्य लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में ओंकार नाथ की पत्नी कमला देवी की मौत हो गई। ओंकारनाथ तथा उनके बेटों को भी चोटें आई हैं। एफआई आर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। दोनों परिवारों में शीशम का एक पेड़ काटने को लेकर विवाद चल रहा था।
पौड़न गांव निवासी ओंकार नाथ राव पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त दरोगा हैं। सोमवार की रात वह अपने पोते प्रियांशु पुत्र अजय कुमार राव का जन्मदिन मा रहे थे। रात दस बजे के बाद उनके भाई भोलानाथ ने अपने बेटों संजय, धर्मेंद्र, योगेंद्र, टिंकू, शारदा देवी, कौशल्या देवी आदि के साथ लाठी-डंडा व सरिया के साथ उनके घर में घुसकर हमला बोल दिए। ओंकार नाथ की पत्नी कमला देवी ने देखा कि कुछ लोग पति को लाठी-डंडे से मार रहे हैं। उन्हें बचाने के लिए वह बीच-बचाव करने लगीं। इसी बीच हमलावरों ने उनके सिर पर लाठी से कई वार कर दिए। वह बेहोश होकर गिर गईं। घरवाले उन्हें लेकर अस्पताल भागे, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारपीट के दौरान रिटायर्ड दरोगा व उनके दो बेटे अजय व संजय भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

आंखों के सामने ही मां की मौत से बेटे सहित घर के अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बेटे अजय ने बताया कि चाचा भोलानाथ से घर के सामने स्थित शीशम का पेड़ काटने को लेकर विवाद चला आ रहा था, जिसे लेकर वह खुन्नसा खाये बैठे थे। थानाध्यक्ष उतरांव सुनील सिंह ने बताया कि बेवजह के विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है। दोनों परिवारों में शीशम के पेड़ को लेकर विवाद था। हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed