फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder exposed: Saraf's murder was committed by his partner by pressing his mouth, police exposed the murder c

हत्या का पर्दाफाश : साथी ने मुंह दबाकर की थी हत्या सराफ की हत्या, हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 23 Sep 2024 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 05:46 PM IST
सार

गरेथा गांव निवासी संदीप सोनी उर्फ सोनू ऊंचडीह बस अड्डा बाजार में आभूषण की दुकान चलाता था। बीते बुधवार दोपहर में वह घर से निकला था और बृहस्पतिवार सुबह घर से चार किमी दूर धरांवनारा गांव स्थित धान के खेत में उसका शव मिला।

विज्ञापन
Murder exposed: Saraf's murder was committed by his partner by pressing his mouth, police exposed the murder c
संदीप उर्फ सोनू सोनी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

गरेथा गांव निवासी सराफा कारोबारी संदीप सोनी (26) की हत्याकांड उसके साथी ने ही मुंह दबाकर की थी। मृतक संदीप अपने रुपयों के बदले में हंसराज सिंह पर जमीन का बैनामा करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी हंसराज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


गरेथा गांव निवासी संदीप सोनी उर्फ सोनू ऊंचडीह बस अड्डा बाजार में आभूषण की दुकान चलाता था। बीते बुधवार दोपहर में वह घर से निकला था और बृहस्पतिवार सुबह घर से चार किमी दूर धरांवनारा गांव स्थित धान के खेत में उसका शव मिला।
विज्ञापन


शव के समीप बाइक व मोबाइल फोन चालू हालत में मिला। मृतक के पिता संतोष सोनी ने धरांवनारा गांव निवासी आरोपी हंसराज सिंह, आकाश पयासी और दिव्यांश मिश्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को वारदात का खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी हंसराज सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक संदीप सोनी ने उसकी भूमि खरीदने के लिए काफी पैसे खर्च किए थे। संदीप ने भूमि अपने नाम करने के लिए दबाव डाला, तो उसने हत्या की साजिश रची।


घटना वाली रात दोनों ने शराब पी और घर छोड़ने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई। इसके बाद हंसराज ने दुर्घटना में अचेत सराफा कारोबारी की मुंह दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकला। उसने सोचा था कि लोगों को लगेगा कि संदीप की मौत बाइक दुर्घटना में हुई है। रविवार को उसे न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed