फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder case: First on the face, then on the stomach, neck and chest

हत्याकांड: पहले चेहरे, फिर पेट-गर्दन और सीने पर किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी जीजा की तलाश जारी

Mon, 04 Dec 2023 12:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 12:11 PM IST
सार

शनिवार शाम को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच युवती के शव का पोस्टमार्टम किया। उसकी मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव आया है। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर 12 जख्म मिले हैं।

विज्ञापन
Murder case: First on the face, then on the stomach, neck and chest
रीना। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायइनायत के मुसाहा, दलापुर गांव में बरात से एक दिन पहले अपने ही जीजा के द्वारा बेरहमी से मौत के घाट उतारी गई रीना बिंद (20) पर ताबड़तोड़ वार किए गए थे। हत्यारे जीजा ने पहले उसके चेहरे और फिर पेट व सीने पर धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार किए। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। रीना के शरीर पर 12 जख्म पाए गए हैं। उधर, हत्यारोपी जीजा की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल वह पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन


शनिवार शाम को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच युवती के शव का पोस्टमार्टम किया। उसकी मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव आया है। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर 12 जख्म मिले हैं। इनमें से कुछ जख्म चेहरे तो शेष पेट, गर्दन व सीने पर थे। निशान धारदार हथियार से वार के थे, ऐसे में यह चाकू या चापड़ हो सकता है। इससे साफ है कि हत्यारा किसी भी हाल में उसे जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद रात में ही परिजनों ने सरायइनायत के लीलापुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, हत्यारोपी जीजा ताराचंद्र को फिलहाल पकड़ा नहीं जा सका है। पता चला है कि घटना के बाद वह अपने हंडिया स्थित घर पर पहुंचा था। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से एक घंटे पहले ही वह भाग निकला। डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी की तलाश में एसओजी समेत तीन टीमें लगाई गई हैं। उसके हरसंभव ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका का मोबाइल भी गायब

जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि घटना के बाद से मृतका का मोबाइल फोन भी गायब है। फिलहाल फोन बंद है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला है कि मृतका से हत्यारोपी ने घटना वाली रात फोन पर बात भी की थी। पुलिस को शक है कि हत्यारोपी जीजा ही उसका मोबाइल साथ लेकर गया है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मोबाइल के बारे में पता चल सकेगा।

रविवार को आनी थी बरात

मुसाहा, दलापुर गांव निवासी रीना की रविवार को शादी होनी थी। शनिवार सुबह उसका शव घर से 500 मीटर दूर पड़ोस के बरईपुर गांव के बाग में पड़ा मिला। परिजनों ने जीजा पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसे नामजद कराया है। आरोप है कि वह शादी का दबाव बना रहा था। युवती के पिता रामचंद्र बिंद खेती के साथ झाड़फूंक भी करते हैं।


रीना उनके पांच बच्चों में सबसे छोटी थी, जिसकी शादी रामरमण बिंद निवासी जलालपुर थाना उतरांव के साथ तय थी। तीन दिसंबर को बरात आने वाली थी। परिजनों ने बताया की रात 12 बजे तक घर में गीत-संगीत का कार्यक्रम चला। उसके बाद सभी खाना खाकर सोने चले गए। रीना भी कमरे में चली गई। हालांकि, सोने से पहले वह पिता के मोबाइल से किसी से बात करती दिखाई दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed