फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder accused father-aunt had scratched daughter's face with five stones

Prayagraj News: हत्यारोपी पिता-ताऊ ने पांच पत्थरों से कूंचा था बेटी का चेहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Murder accused father-aunt had scratched daughter's face with five stones
कौशाम्बी से लाकर लालापुर में बेटी को बेरहमी से कत्ल करने वाले पिता व ताऊ ने पांच पत्थरों से उसका चेहरा कूंचा था। घटना में प्रयुक्त इन पांचों पत्थर के टुकड़ों को पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी मूलचंद निवासी जवई पिपरी कौशाम्बी व उसका भाई हरिश्चंद्र रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खून से सने पत्थर के पांच टुकड़े बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियाें न बताया कि दुपट्टे से गला कसकर हत्या करने के बाद पहचान छिपाने की नीयर से उन्होंने इन्हीं पत्थर के टुकड़ों से उसका चेहरा कूंच दिया था। लालापुर प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


घर में कहा, रिश्तेदार के घर छोड़कर आए हैं
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद उन्होंने घरवालों को भी गुमराह किया। रात में घर लाैटने पर परिवारीजनों ने जब बेटी माया के बारे में पूछा तो कहा कि वह उसे रिश्तेदार के घर छोड़ आए हैं। मामला ठंडा होने पर दो-तीन महीने बाद उसे वापस ले आएंगे। हालांकि, जब रात में पुलिस ने पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया तो घरवाले स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed