फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   'Munnabhai' caught in SSC MTS exam

जालसाजी : एसएससी की एमटीएस परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’, बीस हजार रुपये का दिया गया था लालच

Sun, 08 May 2022 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 May 2022 08:15 PM IST
सार

एमटीएस पेपर-2 की परीक्षा के दौरान बिशप जानसन कॉलेज कटरा ब्रांच में अंकित शर्मा की जगह पर बक्सर (बिहार) का रहने वाला नीरज तिवारी नाम का युवक पकड़ा गया। एसएससी से जुड़े अफसरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
'Munnabhai' caught in SSC MTS exam
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्मचार चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) भर्ती-2020 की पेपर-2 की परीक्षा के दौरान एक ‘मुन्नाभाई’ पकड़ा गया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। रविवार को प्रयागराज के 43 केंद्रों में हुई परीक्षा में 55.17 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन



एमटीएस पेपर-2 की परीक्षा के दौरान बिशप जानसन कॉलेज कटरा ब्रांच में अंकित शर्मा की जगह पर बक्सर (बिहार) का रहने वाला नीरज तिवारी नाम का युवक पकड़ा गया। एसएससी से जुड़े अफसरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कर्नलनगंज पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ में उसने मान लिया कि वह दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था। फर्जीवाड़े के आरोप में नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन



नीरज ने पुलिस को बताया कि पहले वह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। इस दौरान विपिन नामक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। विपिन से अंकित शर्मा की जगह परीक्षा में बैठने पर उसे 20 हजार रुपये का लालच दिया और वह दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए तैयार हो गया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कॉल डिटेल की मदद से छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में बक्सर का रहने वाला है आरोपी नीरज तिवारी


क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार के अभ्यर्थियों की परीक्षा रविवार को प्रयागराज में सुबह 11 से 11.30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के लिए प्रयागराज के के 43 केंद्रों पर 17044 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9403 परीक्षार्थी शामिल हुए। 50 अंकों की परीक्षा में अभ्यर्थियों को 150 शब्दों में पत्र या 250 शब्दों में निबंध लिखना था।


परीक्षा में बिहार के दूर-दराज इलाकों से आए अभ्यर्थियों को लू के थपेड़ों ने काफी परेशान किया। इनमें कई दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल थे। भोजपुर बिहार के रहने वाले दिव्यांग अभ्यर्थी परवेज आलम अपने पिता के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए आए थे। उनका सेंटर जार्ज टाउन स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed