फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकाय चुनाव 2023 : पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल के लिए रवाना, चार मई को डाले जाएंगे वोट

Wed, 03 May 2023 01:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 May 2023 01:52 PM IST
सार

संगम, नैनी झूंसी और अलोपीबाग जाने वाले वाहनों को मेडिकल चौराहे से डायवर्ट कर लाउदर रोड, अमरनाथ झा मार्ग से जार्जटाउन थाना होते हुए अलोपीबाग की तरफ भेजा जा रहा है। नगर निगम के लिए पोलिंग पार्टिंया सुबह आठ बजे से केपी इंटर कॉलेज मैदान से रवाना होनी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Municipal elections 2023: Polling parties leave for the polling place, votes will be cast on May 4
नगर निकाय चुनाव के लिए केपी ग्राउंड से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां। - फोटो : अमर उजाला।

नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार का शोर मंगलवार शाम छह बजे से थम गया। बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना की गईं। इसके चलते केपी ग्राउंड में काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गया था। ग्राउंड में भारी भीड़ रही। इसके चलते वाहनों का रूट डावर्जन कर दिया गया।



संगम, नैनी झूंसी और अलोपीबाग जाने वाले वाहनों को मेडिकल चौराहे से डायवर्ट कर लाउदर रोड, अमरनाथ झा मार्ग से जार्जटाउन थाना होते हुए अलोपीबाग की तरफ भेजा जा रहा है। नगर निगम के लिए पोलिंग पार्टिंया सुबह आठ बजे से केपी इंटर कॉलेज मैदान से रवाना होनी शुरू हो गई। इसके लिए मैदान में चुनाव अधिकारी के अनुसार पंडाल बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियां संबंधित तहसीलों से रवाना हो रही हैं। 

Municipal elections 2023: Polling parties leave for the polling place, votes will be cast on May 4
पोलिंग पार्टियों को देने के लिए केपी ग्राउंड में रखी गईं ईवीएम मशीनें। - फोटो : अमर उजाला।

निकाय चुनाव एक नजर में

1180 पोलिंग पार्टियां नगर निगम में

127 पोलिंग पार्टिंया आठ नगर पंचायतों में

6428 मतदान कर्मी लगाए गए हैं

10 प्रतिशत यानि, 645 अतिरिक्त कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं। 

बनाए गए हैं कोविड हेल्प डेस्क

कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए इससे बचाव के लिए भी कदम उठाए गए हैं। इसके लिए पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर सात कोविड हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इनके अलावा आठ-आठ चिकित्सीय टीम एवं एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।

Municipal elections 2023: Polling parties leave for the polling place, votes will be cast on May 4
केपी ग्राउंड से रवाना होती पोलिंग पार्टियां। - फोटो : अमर उजाला।

मतदान के दिन कारखानों में रहेगी छुट्टी

मतदान के लिए कारखानों में भी बृहस्पतिवार को अवकाश रहेगा। डीएम संजय कुमार खत्री ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने यह आदेश भी जारी किया है कि इस अवकाश के बदले में कर्मचारियों को साप्ताहिक छुट्टी के दिन नहीं बुलाया जाएगा।

शहर की सीमाएं सील

प्रचार थमने के साथ शहर की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शहर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी। दूसरे जिले के वरिष्ठ नेताओं को भी शहर में रहने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके अलावा हर उस व्यक्ति को शहर से बाहर रहना होगा जो यहां वोटर नहीं हैं और चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Municipal elections 2023: Polling parties leave for the polling place, votes will be cast on May 4
केपी ग्राउंड से रवाना होती पोलिंग पार्टियां। - फोटो : अमर उजाला।

अति संवेदनशील प्लस 34 बूथों की होगी वेबकॉस्टिंग
नगर निकाय चुनाव में बवाल की आशंका को देखते हुए 34 अति संवेदनशील प्लस बूथ बनाए गए हैं। इनमें 25 नगर निगम में अति संवेदनशील प्लस बूथ बनाए गए हैं। नगर निगम के अति संवेदनशील प्लस बूथ रोशनबाग नगर महापंचायत स्कूल, तेलियरगंज में महर्षि पतंजलि, गोविंदपुर में सेंट पीटर्स, महाशय मसुरियादीन, टैगोर टाउन में कर्नलगंज इंटर कॉलेज, गौसनगर में यादगार हुसैन, ओम प्रकाश सभासद नगर में दिग्गज सिंह सिंगरौर, सहारा पब्लिक स्कूल, करेलाबाग में जिला पंचायत प्राथमिक पाठशाला, करेली में हमीदिया गर्ल्स, कटरा में मेरी लूकस, महेवा में पुरुषोत्तम दास टंडन, रम्मन का पुरवा में आर्यकन्या पाठशाला, शाहा उर्फ पीपलगांव प्राथमिक पाठशाला, काजीपुर में सावित्री देवी शंकर लाल विद्यालय, नैनी में माधव ज्ञान केंद्र, रणजीत पंडित इंटर कॉलेज, तेलियरगंज में एमएनएनआईटी, अल्लापुर हैजा अस्पताल, चक इमाम अली में बाल विद्यालय मंदिर, चकिया में प्राथमिक विद्यालय, पूर्व प्राथमिक विद्यालय अरैल हैं।

इनके अलावा नगर पंचायत सिरसा में राम प्रताप इंटर कॉलेज, भारतगंज में जनता इंटर कॉलेज, लालगोपालगंज में प्राथमिक विद्यालय दर्नियाल एवं चैनी, मऊआइमा में इस्लामिया, फूलपुर में विजय लक्ष्मी स्कूल, डॉ.आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल हंडिया, प्राथमिक विद्यालय टेडा हंडिया तथा कोरांव में जूनियर हाईस्कूल अति संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। इनके अलावा 98 अतिसंवेदनशील तथा 126 संवेदनशील बूथ हैं। इन बूथों पर फोर्स की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
Municipal elections 2023: Polling parties leave for the polling place, votes will be cast on May 4
चुनावी ड्यूटी के लिए केपी ग्राउंड में जुटे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

नगर निगम में बनाए गए हैं पांच पिंक बूथ
नगर निगम चुनाव में पांच पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर महिला मतदान कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी। सुरक्षा में भी महिला पुलिस की ड्यूटी रहेगी। पिंक बूथ कंपोजिट विद्यालय पीएसी नैनी, कंपोजिट विद्यालय बैरहना, कंपोजिट विद्यालय एलनगंज, कंपोजिट विद्यालय नखासकोना एवं प्राथमिक विद्यालय हरवारा प्रथम हैं।

प्लास्टिक से कवर होंगे ईवीएम
सोमवार को हुई बारिश से प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है। अभी आगे भी एक-दो दिनों तक बारिश की आशंका है। ऐसे में ईवीएम, बैलेट बॉक्स आदि की सुरक्षा की चिंता बन गई है। पर्यवेक्षक आलोक कुमार ने ईवीएम का निरीक्षण किया एवं इन्हें बारिश के मद्देनजर प्लास्टिक से कवर करने के निर्देश दिए। बारिश से बचाव के लिए अन्य इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed