फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Municipal elections 2023: Concern increased due to changing weather, challenge to get voters out

निकाय चुनाव 2023 : बदलते मौसम से बढ़ी चिंता, मतदाताओं काे बाहर निकालने की चुनौती

Wed, 03 May 2023 10:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 May 2023 10:57 AM IST
सार

पिछला चुनाव नवंबर में हुआ था। यानि, हर तरह से मौसम अनुकूल रहा। इसके बावजूद मात्र 32 फीसदी वोटिंग हुई थी। इससे पहले 2012 के नगर निगम चुनाव में भी करीब 27 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसे देखते हुए स्वयं मुख्यमंत्री ने पहले मतदान फिर जलपान की अपील की है।

विज्ञापन
Municipal elections 2023: Concern increased due to changing weather, challenge to get voters out
Prayagraj News : निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौसम के बदलते मिजाज तथा तीखी धूप के बीच बारिश से प्रशासन एवं राजनीतिक दलों तथा नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की चिंता बढ़ गई है। मतदान के दिन बृहस्पतिवार को भी ऐसे ही मौसम के आसार हैं। ऐसे में इस चुनाव को लेकर बहुत उत्साह न दिखाने वाले मतदाताओं को घरों से निकालने की चुनौती बढ़ गई है।

विज्ञापन

पिछला चुनाव नवंबर में हुआ था। यानि, हर तरह से मौसम अनुकूल रहा। इसके बावजूद मात्र 32 फीसदी वोटिंग हुई थी। इससे पहले 2012 के नगर निगम चुनाव में भी करीब 27 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसे देखते हुए स्वयं मुख्यमंत्री ने पहले मतदान फिर जलपान की अपील की है। ऐसे में कम मतदान को लेकर पहले से चिंतित नेताओं एवं प्रशासन की चिंता मौसम ने और बढ़ा दी है।

विज्ञापन

पिछले दो दिन जमकर बारिश हुई। मंगलवार को भी दिन में तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, बीच-बीच में बादल आते-जाते रहे लेकिन धूप का तीखापन काफी चुभा। दिन भर के धूप-छांव के बाद मंगलवार रात में फिर बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल यह कि मौसम विभाग की ओर से बुधवार तथा बृहस्पतिवार को भी आंधी एवं बारिश की चेतावनी दी गई है। खास यह कि तापमान भी 22 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। यानि, दिन में तीखी धूप एवं उमस परेशान करेगी। ऐसे में मतदाताओं को बूथ तक लाने की चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed