फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Municipal Corporations: Vandals Resist Of Resolutions

नगर निगम: वार्डों के आरक्षण प्रस्ताव पर आपत्तियों की भरमार

Wed, 11 Oct 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 11 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
मई से अब तक  करीब 150 दिन के भीतर नगर निगम के अफसरों ने तीन बार परिसीमन और  रैपिड सर्वे कराया लेकिन खामियां बरकरार रहीं। निकाय चुनाव से जुड़े जानकार और पार्षद प्रत्याशी संशोधित आरक्षण प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं। साक्ष्यों के साथ उनकी आपत्तियां इस तरह की हैं कि उन्हें नजरंदाज करने से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। कई निवर्तमान पार्षदों ने गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रमुख सचिव नगर विकास से की है। मामले में डीएम कार्यालय में दाखिल आपत्तियों की भरमार है।  
विज्ञापन

बख्शी खुर्द दारागंज निवासी अंशुमान तिवारी के मुताबिक वार्ड 75 की जनसंख्या के मुताबिक यहां कुल वोटर 11962 हैं। इनमें सामान्य 8001, ओबीसी 3722, एससी 224 और 15 एसटी वोटर हैं। इसके बावजूद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है जबकि अभी तक महिला (सामान्य) के लिए आरक्षित थी। बहुसंख्यक आबादी के हिसाब से यह सीट सामान्य होनी चाहिए।
विज्ञापन


इसी तरह जागो भारत जागो ट्रस्ट के अध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने आपत्ति जताई है कि कटघर वार्ड को समाप्त कर मुट्ठीगंज वार्ड नवसृजित किया गया है। कटघर में 13841 वोटर और मुट्ठीगंज भाग एक में 7610 वोटर थे। इस तरह नया वार्ड बनाना न्यायसंगत नहीं है। उनकी आपत्ति है कि 80 वार्डों में 44 को आरक्षित किया जाना आरक्षण नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद शिवसेवक सिंह ने अपनी आपत्ति में प्रकाशित सूची पर ही सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी आपत्ति में कहा है कि वार्डों के चक्रानुक्रम आरक्षण में नियमों की अनदेखी की गई है। बाघंबरी हाउसिंग स्कीम में जनसंख्या कम दर्शाई गई है। कई वार्डों का स्वरूप पहले की तरह ही अनारक्षित है। उन्होंने कहा कि वार्डों की आबादी संतुलन के मानक 15992 का पालन नहीं किया गया। फाफामऊ वार्ड 17 की जनसंख्या 19963 तथा जहांगीराबाद की जनसंख्या 17711 निर्धारित की गई है। इसी तरह अन्य वार्डों में आरक्षण के मानक ताक पर रखकर गड़बड़ी की गई है।

आपत्तियां ही आपत्तियां
0  भारद्वाज पुरम वार्ड की कुल जनसंख्या 13200 दर्शाई गई है। इसमें 673 लोग कहां है इसका उल्लेख नहीं है।
0 अनारक्षित नारायण सिंह नगर वार्ड 72, मीरगंज वार्ड 77, दायराशाह अजमल वार्ड 79, मोहत्सिमगंज वार्ड 58, तुलसीपुर वार्ड 48, विवि क्षेत्र वार्ड 15, चौखंडी वार्ड 74 वार्डों का आरक्षण स्वरूप नहीं बदला गया।
0 शासनादेश के मुताबिक एक वार्ड की औसत जनसंख्या अनुपात का पालन नहीं किया गया।
0 कई वार्ड जो पिछले चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था इस बार अनारक्षित किए गए हैं। इसी तरह अनारक्षित कई वार्डों को दबाब में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
0 शिवकुटी वार्ड 20, खलासी लाइन वार्ड 47, सदियापुर वार्ड 61, मीरापुर वार्ड 66, मिन्हाजपुर वार्ड 69, बख्शी बाजार वार्ड 76, प्रीतमनगर वार्ड 54, मुट्ठीगंज भाग एक वार्ड 40 और बाघंबरी हाउसिंग स्कीम वार्ड 18 के आरक्षण स्वरूप निर्धारण में गड़बड़ी की गई है।
0 80 वार्डों में से 7 वार्ड में 12 हजार से कम, 22 वार्डों में 13 हजार से कम, 13 वार्डों में 13 हजार से अधिक और 14 हजार से कम, 26 वार्डों में 15 से 16 हजार के बीच जनसंख्या का निर्धारण किया जाना नियमों के विपरीत है।

0 वार्डों का आरक्षण स्वरूप तय करने में जनसंख्या मानक की अनदेखी की गई।
0 एक से दूसरे वार्ड में 4 हजार तक जनसंख्या में अंतर नियमानुसार गलत है, इससे वार्डों का स्वरूप बदला गया।
0 वार्ड 34 मिन्हाजपुर में कुल जनसंख्या के अंतर में कूटरचना कर गड़बड़ी की गई। यह सीट आबादी के हिसाब से महिला के लिए आरक्षित होनी चाहिए लेकिन गड़बड़ी कर इस सीट का अनारक्षित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed