फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mundi Pasi has also been a member of chhota rajan gang Shaista praveen and atiq ahmed

पासी का पास्ट: अतीक गैंग से ही नहीं छोटा राजन के गिरोह से भी रहा है रिश्ता, सामने आई लेडी डॉन मुंडी की कुंडली!

Mon, 01 May 2023 05:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 May 2023 05:20 PM IST
सार

यूपी के माफिया रहे अतीक अहमद गैंग के अलावा गैंगस्टर और लेडी डॉन कहे जाने वाली मुंडी पासी का छोटा राजन गिरोह के साथ भी कनेक्शन है।

विज्ञापन
Mundi Pasi has also been a member of chhota rajan gang Shaista praveen and atiq ahmed
शाइस्ता परवीन और मुंडी पासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेशपाल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। लेकिन अभी तक किसी को कोई पता नहीं चला है। इसी बीच शाइस्ता की मदद करने वाली महिला मुंडी पासी का चेहरा सामने आ गया है। पुलिस को मुंडी पासी की तस्वीर मिली है। अब इसकी भी खोजबीन शुरू हो चुकी है। उमेशपाल हत्याकांड में मुंडी पासी का भी नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि शाइस्ता के साथ पासी भी हत्या की साजिश में शामिल थी। फिलहाल, मुंडी पासी प्रयागराज के धूमनगंज थाने की महिला हिस्ट्रीशीटर है। 

विज्ञापन

Mundi Pasi has also been a member of chhota rajan gang Shaista praveen and atiq ahmed
लेडी डॉन मुंडी पासी। - फोटो : अमर उजाला

शाइस्ता के साथ मुंडी पासी की भी तलाश
उमेशपाल हत्याकांड में लेडी डॉन शाइस्ता परवीन को भगाने में मदद करने वाली मुंडी पासी एसटीएफ के निशाने पर आ गई है। अब एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमों को इन दोनों लेडी डॉन की तलाश है।  पासी का संबंध अपराध की दुनिया से है। काफी लंबे समय से इस लेडी डॉन की तलाश है। पुलिस को जानकारी मिली है कि उमेशपाल हत्याकांड से पहले ये दोनों लेडी डॉन खुलेआम घुमा करती थीं। लेकिन बाद में जब इनकी भुमिका के बारे में जांच टीम को पता चला तो तभी से फरार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है गैंगस्टर और लेडी डॉन मुंडी पासी
शाइस्ता के साथ मुंडी पासी की खोज के लिए एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमें जगह जगह दबिश दे रही है। मुंडी की आपराधिक कुंडली की बात करें तो शुरू से ही इसका रिकॉर्ड खराब रहा है। प्रयागराज के धूमनगंज थाने में मुंडी पासी के खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत कई अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। रंगदारी वसूलने से  लेकर मकान बेचने और जमीन खरीदने तक में इसका नाम है। 

 
विज्ञापन

मुंडी पासी की क्राइम कुंडली
एक रिकॉर्ड के मुताबित, वर्ष 2009 के दौरान पासी ने शुतुरखाना मुहल्ले में रहने वाले एक शख्स पर दबाव डाला और उसका मकान बेचवा दिया था। इतना नहीं ये लोग उस मकान की पूरी कीमत को हड़प गए थे। मुंडी पासी का खूंखार अपराधी मूलचंद पासी से भी करीबी संबंध रहा है। इतना ही नहीं छोटा राजन गिरोह के साथ भी मुंडी पासी का संबंध रहा है। वहीं दूसरी तरफ जांच टीम ने कौशांबी जिले में एक अन्य महिला की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रखा है। जिसमें साबरमती जेल में अतीक से फोन पर बातचीत की थी। यह महिला अतीक परिवार से नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed