फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mumbai, Varanasi teams arrive for investigation of bank scam

बैंक घोटाले की जांच के लिए पहुंची मुंबई, वाराणसी की टीमें

Tue, 09 Jul 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mumbai, Varanasi teams arrive for investigation of bank scam
Mumbai, Varanasi teams arrive for investigation of bank scam
बैंक घोटाले की जांच के लिए पहुंची मुंबई, वाराणसी की टीम
विज्ञापन

0 बैंक ऑफ इंडिया में घोटाले की राशि सवा चार करोड़ रुपये से भी अधिक होने की आशंका
0 बैंक के अफसरों ने लिए सीसीटीवी के फुटेज, कम्प्यूटर के हार्डडिस्क के डेटा की कराई कॉपी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बैंक ऑफ इंडिया की सुलेमसराय शाखा में हुुए घोटाले की राशि 4.25 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती है। जांच के लिए मुंबई और वाराणसी से आए बैंक के अफसरों ने यह आशंका जताई। जांच टीम के सदस्यों ने सीसीटीवी कैमरों, कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क आदि से डिटेल ले ली है।
सुलेमसराय स्थित बिल्ंिडग के ग्राउंड फ्लोर पर करेंसी चेस्ट तथा फर्स्ट फ्लोर पर बैंक की शाखा है। बैंक की आंतरिक जांच में सवा चार करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया। चेस्ट प्रभारी के अनुसार उसने यह राशि दो व्यापारियों को ब्याज पर दे दी है। पूरा मामला सामने आने के बाद थाने में एफआईआर लिखाने के साथ बैंक के स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मुंबई तथा क्षेत्रीय कार्यालय के तीन अफसर सोमवार को यहां पहुंचे और जांच शुरू की। जांच में उनके साथ स्थानीय अफसर भी शामिल रहे। दिन भर शाखा में रहे अफसरों ने सभी संबंधित दस्तावेज की कॉपी तैयार की। उन्होंने चेस्ट के सीसीटीवी फुटेज भी लिए। साथ ही कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क की कॉपी तैयार कराई। शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक ने इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने जोनल ऑफिस का नंबर दिया लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। जांच टीम के सदस्यों ने भी पूरे मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

000
करेंसी चेस्ट का प्रभारी निलंबित
प्रयागराज। बैंक में सवा चार करोड़ रुपये से भी अधिक घोटाले के आरोपी करेंसी चेस्ट के प्रभारी वशिष्ठ कुमार राम को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई मामला खुलने के तत्काल बाद शनिवार को ही कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कई अन्य अफसरों के भी मिले होने की आशंका
प्रयागराज। बैंक ऑफ इंडिया की सुलेमसराय शाखा में हुए घोटाले में कई अन्य अफसर भी शक के दायरे में आ गए हैं। जानकारों का कहना है कि इतना बड़ा घोटाला सिर्फ चेस्ट प्रभारी के स्तर का नहीं है। पुलिस तथा बैंक की ओर से भी इस पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। करेंसी चेस्ट की किसी भी समय ऑनलाइन जांच की जा सकती है। यानी, चेस्ट हर समय अफसराें की निगरानी में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed