{"_id":"4bf6789ba58dcc6032edc3bfab48bed9","slug":"mumbai-received-immediate-specials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के लिए मिली तत्काल स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के लिए मिली तत्काल स्पेशल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। मुंबई जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेल प्रशासन इलाहाबाद के रास्ते लोकमान्य तिलक टर्मिनल से भटनी के बीच तत्काल स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह गाड़ी लोकमान्य तिलक से 19 एवं 26 जून एवं भटनी से 20 और 27 जून को चलेगी।
गाड़ी संख्या 01024 भटनी से शनिवार की रात 9.15 बजे चलेगी। जो मऊ, आजमगढ़, शाहगंज होते हुए सुबह 6.30 बजे इलाहाबाद पहुंचेंगी। यहां से जबलपुर, इटरासी, भुसावल, इगतपुरी, कल्याण रुकते हुए ट्रेन सोमवार की सुबह पांच बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक से गाड़ी संख्या 01023 शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11.40 बजे इलाहाबाद एवं शाम 7.15 बजे भटनी पहुंचेगी। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक इस ट्रेन में एक एसी टू, दो एसी थ्री, सात स्लीपर, छह सामान्य एवं दो एसएलआर श्रेणी के कोच रहेंगे।
ड्राइवर ने नहीं दिया रिस्पांस, लेट हुई कामायनी
इलाहाबाद। एक ओर रेलमंत्री सुरेश प्रभु जहां ट्रेनों की लेटलतीफी कम करने का निर्देश रेलवे अफसरों, कर्मचारियों को दे रहे हैं, तो वहीं रेलवे के कुछ ड्राइवर उनके इस आदेश का पालन करने में लापरवाही बरत रहे है। मंगलवार को जंक्शन पर ऐसा ही वाकया हुआ। हुआ यूं कि मुंबई जाने वाली कामायनी शाम 7.15 बजे जंक्शन पहुंच गई। इंजन बदलने के बाद रात 8.05 बजे उसे चलाने के लिए कहा गया, लेकिन ड्राइवर ने इसका रिस्पांस नहीं दिया। बस फिर क्या परिचालन से जुड़े कर्मचारियों ने अन्य ट्रेनों को सिगनल देना शुरू कर दिया। बाद में इस ट्रेन को रात 9.15 बजे जंक्शन से रवाना किया गया।
विज्ञापन
पेंशन अदालत में हुआ परिवादों का निपटारा
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इलाहाबाद मंडल में मंगलवार को डीआरएम वीके त्रिपाठी की अध्यक्षता में पेंशन अदालत लगी। इसमें तमाम परिवादों का निपटारा किया गया। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि रेल प्रशासन सदैव अपने सेवा निवृत्त कर्मचारियों के हित में कार्य करता रहा है और उनकी समस्याओं के निराकरण के प्रति संवेदनशील रवैया रखता है। पेंशन अदालत में एडीआरएम दिनेश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी पीएस बिष्ट, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक हमीम अहमद आदि अफसर मौजूद रहे।