फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mumbai and Kolkata flight charge will be high after diwali

दिवाली बाद मुंबई, कोलकाता की उड़ान हुई महंगी

Sun, 27 Oct 2019 08:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Mumbai and Kolkata flight charge will be high after diwali
Airplane - फोटो : DesignPics Inc.
विंटर शेड्यूल लागू, बदले हुए समय से शुरू हुआ प्रयागराज की फ्लाइट का संचालन
विज्ञापन

दो माह पूर्व जिन्होंने बुक कराये थे टिकट वह अब खुद को ठगा कर रहे महसूस
प्रयागराज। दिवाली मनाने के बाद प्रयागराज से मुंबई, बंगलूरू और कोलकाता जाने के लिए हवाई यात्रा करने वालों की जेब ज्यादा ढीली होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दिवाली बाद प्रयागराज से विभिन्न शहरों के लिए विमानन कंपनियां औसत किराया से ज्यादा किराया वसूल रही है। मजबूरी में यात्री यह किराया भी वहन कर रहे हैं, लेकिन जिन लोगों ने दो माह पूर्व बंगलूरू और मुंबई के लिए अपनी टिकट बुक करवाई थी, वह अब अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि दो माह विमानन कंपनियां जो किराया वसूल रही थी उसके मुकाबले रविवार 27 अक्तूबर को टिकट बुक कराने के लिए किराया कुछ कम देना पड़ा।
प्रयागराज से विमानन कंपनी इंडिगो रायपुर, कोलकाता, बंगलूरू, दिल्ली और मुंबई के लिए हवाई सेवा संचालित कर रही है। इसके अलावा एयर इंडिया द्वारा दिल्ली के लिए विमान संचालित किया जा रहा है। दिवाली बाद अपने गंतव्य तक जाने के लिए तमाम लोगों ने काफी पहले ही अपनी बुकिंग इन शहरों के लिए करवा रखी थी। 12 सितंबर 2019 की ही बात करें तब दिवाली बाद 30 अक्तूबर के लिए प्रयागराज से बंगलूरू का किराया 12527 रुपये दर्शाया जा रहा था जो 27 अक्तूबर को 7167 रुपये दर्शाया जा रहा है। एक निजी कंपनी से जुड़े अफसर ने बताया कि फेस्टिवल सीजन के काफी पहले ही कंपनियां किराया बढ़ा देती है।
विज्ञापन

जब थोड़ी बहुत सीटें बचती है तो किराया कुछ कम कर दिया जाता है। इस बीच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा रविवार से विंटर शेड्यूल लागू कर दिए जाने की वजह से प्रयागराज से संचालित सभी फ्लाइट का बदले हुए समय से आवागमन हुआ। विंटर शेड्यूल 30 मार्च तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली बाद विभिन्न शहरों के लिए इंडिगो का प्रयागराज से किराया
तारीख दिल्ली मुंबई बंगलूरू रायपुर कोलकाता
28 अक्तूबर 4800 9127 4620 2577 5040
29 अक्तूबर 10749 9127 8047 2972 10500
30 अक्तूबर 8831 9928 7167 2972 10080
31 अक्तूबर 9480 10434 7167 2972 5040
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed