फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mukhtar's CA was interrogated for three hours in the ED office sitting in front of the mafia

मनी लांड्रिंग केस : ईडी दफ्तर में मुख्तार के सीए से तीन घंटे पूछताछ, माफिया के सामने बैठाकर दागे सवाल

Fri, 23 Dec 2022 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 10:13 PM IST
सार

पूछा गया कि इन फर्मों में पैसा कहां से आया और रकम कैसे व किन-किन माध्यमों से खर्च हुई। उधर, कस्टडी रिमांड अवधि बढ़ने के बाद मुख्तार व उसके सीए को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई। दोनों से सवाल दागे गए।

विज्ञापन
Mukhtar's CA was interrogated for three hours in the ED office sitting in front of the mafia
मुख्तार अंसारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मनी लान्ड्रिंग मामले की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार को मुख्तार अंसारी के चार्टर्ड अकाउंटेंट से पूछताछ की। तीन घंटे तक चली पूछताछ में विकास कंसट्रक्शन समेत माफिया के अन्य फर्मों की बैलेंस शीट दिखाकर सवाल दागे गए। इसके बाद दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई। मुख्तार के सीए को पिछले दिनों समन जारी कर बुलाया गया था। इसी क्रम में वह शुक्रवार को ईडी के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में पहुंचा। यहां पहले उससे माफिया से संबंधित विकास कंसट्रक्शन समेत अन्य फर्मों की बैलेंस शीट दिखाकर पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


पूछा गया कि इन फर्मों में पैसा कहां से आया और रकम कैसे व किन-किन माध्यमों से खर्च हुई। उधर, कस्टडी रिमांड अवधि बढ़ने के बाद मुख्तार व उसके सीए को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई। दोनों से सवाल दागे गए। सीए की ओर से मिले जवाबों को लेकर मुख्तार से सवाल पूछे गए। इसी तरह मुख्तार ने जो भी जानकारी दी गई, उसे लेकर सीए से पूछताछ की गई। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मुख्तार के कई अन्य करीबियों को भी समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। 
विज्ञापन


उधर उसकी पत्नी अफ्शा अंसारी पर भी शिकंजा कसा जा सकता है। दरअसल अफ्शा को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह ईडी अफसरों के समक्ष पेश नहीं हुई। बेटे अब्बास व मुख्तार से भी उसके बारे में सवाल पूछे गए  लेकिन दोनों ने कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed