फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mukhtar Abbas Said Rahul Gandhi will not be able to dominate the country's politics by wearing a T-shirt

मुख्तार अब्बास ने साधा निशाना : टीशर्ट पहनकर देश की सियासत पर वर्चस्व नहीं बना पाएंगे राहुल गांधी

Fri, 20 Jan 2023 11:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Jan 2023 11:31 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। हालांकि उन्होंने उनकी यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी खुशफहमी में कोई समस्या नहीं लेकिन गलतफहमी भी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Mukhtar Abbas Said Rahul Gandhi will not be able to dominate the country's politics by wearing a T-shirt
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। हालांकि उन्होंने उनकी यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी खुशफहमी में कोई समस्या नहीं लेकिन गलतफहमी भी नहीं होनी चाहिए। राहुल गांधी को लगता है कि वह टीशर्ट पहनकर टार्जन बन जाएंगे और देश की सियासत पर अपना वर्चस्व बना लेंगे। फिलहाल यह संभव नहीं है। उन्हें पप्पू के चोचलों और परिवार के घोंसले से बाहर आना चाहिए।

विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रयागराज पहुंचे मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी को देश के गांव, गरीब और झुग्गी- झोपड़ी के इंसान को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करनी चाहिए। हवा- हवाई चीजों से कुछ नहीं होने वाला है। राहुल ऐसे टार्जन हैं जिनके पास नीतियों का टोटा है।

विज्ञापन


कार्यक्रमों का टोटा है और नेतृत्व अपने आप में खोटा है। वह कभी कहते हैं कि गठबंधन करेंगे, कभी कहते हैं देश को इकट्ठा करेंगे। उनके गठबंधन की गठरी में जितने छेद हैं, उससे ज्यादा उनके नेताओं में मतभेद हैं। इसलिए जरूरी है कि वह अपने अपने गठबंधन की गठरी के छेद को रफू करें। पार्टी के नेताओं के मतभेद को दूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed