फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mukhtar Abbas's wife Seema Naqvi took Sangam bath, worshiped Ganga and took blessings of saints.

Mahakumbh : मुख्तार अब्बास की पत्नी सीमा नकवी ने किया संगम स्नान, गंगा पूजन कर संतों का लिया आशीर्वाद

Wed, 19 Feb 2025 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 03:51 PM IST
सार

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने बुधवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मां गंगा की पूजा करने के बाद उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि का आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Mukhtar Abbas's wife Seema Naqvi took Sangam bath, worshiped Ganga and took blessings of saints.
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचीं और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि सहित अन्य संत-महात्माओं से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन


सीमा नकवी ने महाकुंभ को भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन अध्यात्म और श्रद्धा का भव्य संगम है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महाकुंभ के आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि यहां की सुरक्षा, सफाई और यातायात प्रबंधन अत्यंत प्रभावी है।
विज्ञापन


संगम स्नान के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भी धार्मिक स्थलों का दर्शन किया। महाकुंभ में अपनी उपस्थिति को आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि इस आयोजन से पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक महानता का संदेश मिलता है। स्नान और संत दर्शन के पश्चात वे परिवार सहित लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed