फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mukesh Sahni said in Prayagraj: Nishad in decisive role in 169 assembly seats of Uttar Pradesh

प्रयागराज में बोले मुकेश सहनी : उत्तर प्रदेश की 169 विधानसभा सीटों पर निषाद निर्णायक भूमिका में

Mon, 18 Oct 2021 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Oct 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Sahni said in Prayagraj: Nishad in decisive role in 169 assembly seats of Uttar Pradesh
Prayagraj News : अखिल भारतीय पटेल सेवा संस्थान में विकासशील इंसान पार्टी की जन चेतना रैली को संबोधित करते बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी। - फोटो : प्रयागराज

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को कहा कि प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 169 सीटों पर निषादों का वोट बैंक काफी निर्णायक है। उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार अगर अपने वायदे के अनुसार निषाद समुदाय की मल्लाह, केवट, बिंद, मांझी, धीवर, कहार, गोड़िया, रायकवार आदि जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं देती है तो 2022 के चुनाव में उसकी नैया पार नहीं लगेगी।

विज्ञापन


मुकेश सहनी पार्टी की ओर से अलोपीबाग स्थित अखिल भारतीय पटेल सेवा संस्थान में आयोजित निषाद चेतना रैली में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 12.91 फीसदी संख्या निषाद समुदाय के लोगों की है। इसके बावजूद यह समुदाय दोयम दर्जे में है। अब आरक्षण के बिना निषाद समुदाय किसी पार्टी के झांसे में नहीं आएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, फतेहपुर, कानपुर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, चंदौली, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बलिया, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, बांदा, आगरा औरैया, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बाराबंकी, बहराइच, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, बंदायू, करेली, उन्नाव, इटावा, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, बस्ती की दो या दो से अधिक विधानसभाओं में निषाद समाज का वोट बैंक 40 हजार से अधिक है। जबकि 71 विधानसभाओं में इस समुदाय के मतदाताओं की संख्या 70 हजार से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी राजनैतिक पार्टियां ऐसे समाज के लोगों की अनदेखी कर रही हैं। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निषाद समुदाय उसी को वोट करेगा, जो उन्हें आरक्षण दिलाएगा। रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष राजू निषाद ने कहा कि 2022 के चुनाव में निषाद जातियां निर्णायक की भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजू निषाद, जिलाध्यक्ष नानकराम, मंडल अध्यक्ष डीएस बिंद, कमल नारायण, कैलाश बिंद, कमलेश निषाद, राजकुमार निषाद, राजेश निषाद, लड्डू प्रजापति आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed