फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   much sensation became in the declaration on lockdown of 21 days

21 दिन लॉकडाउन की घोषणा पर हड़कंप, दुकानों पर मारामारी

Tue, 24 Mar 2020 11:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
much sensation became in the declaration on lockdown  of 21 days
पूरे देश में अगले 21 दिनों तक लॉकडाउन होने की प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद हड़कंप मच गया। लोग राशन व जरूरत का अन्य सामान लेने दुकानों की ओर भागे जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। कई जगहों पर स्थिति मारामारी की हुई तो पुलिस को दुकानें बंद करानी पड़ीं।
विज्ञापन

रात आठ बजे प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जिले में कई जगहों पर किराना की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोगोें का जुटना शुरू हो गया। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई और सामान लेने के लिए मारामारी मच गई। हालांकि पीएम ने अपने संबोधन में यह भी कहा था कि जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन फिर भी आशंका के चलते लोग भयभीत हो गए। एलनगंज में रहने वाले सतीश द्विवेदी ने बताया कि लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद लोग पास ही स्थित किराने की दुकान पर जुटने लगे।
विज्ञापन

देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए और वहां पांव रखने की भी जगह नहीं रही। सामान लेने में भी मारामारी होने लगी। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और फिर मौके की हालत देखते हुए दुकान बंद करा दी। पुलिस ने समझाया कि जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। किसी तरह समझाकर उन्हेें घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इसी तरह का माहौल अल्लापुर में दिखाई दिया। यहां के लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद अचानक से सब्जी मंडी में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। हालात ऐसे हुए कि पहले सब्जी खरीदने को लेकर लोगों के बीच नोकझोंक की भी नौबत आ गई। उधर सब्जी मंडी में भीड़ बढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसरेां के हाथ-पांव फूल गए। जिसके बाद तुरंत मौके पर जार्जटाउन थाने की फोर्स भेजी गई। जिसने हालत को भांपते हुए दुकानें बंद करा दीं और किसी तरह समझाकर लोगों को घर भेजा।

उधर अफवाहों के चलते एटीएम व मेडिकल स्टोर के बाहर भी बड़ी संख्या में ग्राहक जुट गए। अल्लापुर में कई दवा की दुकानों पर लोग महीने भर की दवाएं खरीदते नजर आए। यही नहीं एहतियातन सामान्य बीमारियों में प्रयोग की जाने वाली दवाएं भी दुकान संचालकों से मांगी जाती रहीं। इसी तरह एटीएम के बाहर भी देर रात तक लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed