फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Moving towards a settlement through ravines flooding

नालों के जरिए बस्ती की तरफ बढ़ रही बाढ़

Wed, 24 Aug 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 24 Aug 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Moving towards a settlement through ravines flooding
allahabad
इलाहाबाद। गंगा से लगे इलाकों में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। फाफामऊ में सोमवार को गंगा का जलस्तर 86.130 मीटर एवं छतनाग में 85.430 मीटर था। मंगलवार को क्रमश: 86.250 एवं 85.550 मीटर पर पहुंच गया। दोनों स्थानों पर खतरे के निशान से 1.516 एवं 0.816 मीटर ऊपर बह रहीं गंगा के जलस्तर में इजाफा लगातार जारी है। इसकी वजह से नालों के जरिए गंगा का पानी शहरी आबादी में और अंदर की तरफ पहुंच रहा है। बघाड़ा और ढरहरिया में नाले के रास्ते रामप्रिया रोड तक पहुंचा पानी मंगलवार को सड़कों पर भरने लगा। बाढ़ का पानी जैसे-जैसे शहरी आबादी की ओर चढ़ रहा है, लोगों की धड़कने बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

दारागंज में सब्जी मंडी, दशाश्वमेध घाट से होकर बाढ़ का काफी ऊपर आबादी की ओर बढ़ रहा है। सलोरी, ओमगायत्री नगर, भुलई का पुरा, चांदपुर आदि इलाकों में भी स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को सलोरी में शुक्ला मार्केट के पास बाढ़ का पानी करीब तीन फीट तक भर गया है। जलभराव के कारण सलोरी से भुलई का पुरा, गोविंदपुर को जाने वाला रास्ता बंद है। मुख्य सड़क से लगे कैलाशपुरी, ओमगायत्री नगर और सलोरी में सैकड़ों मकानों को चपेट में लेने के बाद गंगा यहां लगातार आबादी की ओर बढ़ रही हैं। गोविंदपुर के निचले इलाके में रॉयल हॉस्पिटल, सेंट पीटर्स स्कूल परिसर पानी करीब आठ फीट तक भर चुका है। रसूलाबाद, पीतांबर नगर, जोंधवल में भी नाले के जरिए पानी लगातार ऊपर चढ़कर घनी आबादी की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मेहंदौरी में मुख्य मार्ग, गंगा दर्शन योजना और मजार की ओर जाने वाले मुख्य सड़कें पहले ही जलमग्न हैं। मंगलवार को पानी इन सड़कों के दोनों ओर बने मकानों के ऊपरी हिस्से में भी पहुंचने लगा। नयापुरवा, म्योराबाद, कमला नगर के साथ बाढ़ का पानी बेली गांव को जाने वाले रास्ते में बेली अस्पताल के पीछे नाले के जरिए पानी सड़क की ओर बढ़ रहा है। यहां स्टेनली रोड के बाई ओर पानी और ऊपर तक आ गया है। ऊंचवागढ़ी, राजापुर, गंगा नगर का भी यही हाल है। ऊपर चढ़ रहे पानी के कारण लोग सहमे हुए हैं। अशोक नगर के आसपास हेस्टिंग रोड नेवादा, सर्कुलर रोड नेवादा, मऊसैराय, पत्रकार कॉलोनी में पानी जैसे-जैसे आगे आगे बढ़ता जा रहा है। काम धंधा छोड़कर लोग घरों के निचले हिस्से से बोरिया-बिस्तर समेट कर ऊपरी हिस्से में जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकराल रूप धारण धर रहीं गंगा-यमुना 
इलाहाबाद। खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर बह रहीं गंगा-यमुना विकराल रूप धारण कर रही हैं। यूपी और मध्य प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश का पानी यहां लगातार पहुंच रहा है। इसकी वजह से जलस्तर में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि शाम को यमुना का जलस्तर स्थिर हो गया। मंगलवार को फाफामऊ एवं छतनाग में जलस्तर 120 सेंटीमीटर बढ़ गया है। इसके साथ यमुना के जलस्तर में भी 60 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। लगातार बढ़ोतरी के साथ बाढ़ का पानी शहरी आबादी में और आगे तक पहुंचने से लोग सहमे हुए हैं। मुख्य सड़कों पर पानी आने के बाद आने-जाने का रास्ते पहले ही बंद हैं और घरों में फंसे लोग जरूरत का सामान लाने के लिए नावों पर निर्भर हैं।


यमुना से लगे इलाकों में और अंदर घुसा पानी
करेलाबाग से बड़े हिस्से के साथ सदियापुर, दरियाबाद समेत बड़ा हिस्सा प्रभावित
इलाहाबाद। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बाद यमुना 86.070 मीटर पर पहुंच गई हैं। खतरे के निशान से 1.336 मीटर ऊपर बह रहीं यमुना का पानी शहरी आबादी की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह से करेलाबाग से लगे बड़े इलाके, सदियापुर, ककरहा घाट, दरियाबाद, बलुआघाट, गऊघाट आदि इलाकों में पानी काफी ऊपर तक चढ़ गया है। करेलाबाग क्षेत्र के गौस नगर, शम्स नगर, पव्वा कॉलोनी, शकील की कॉलोनी, जेके आशियाना आदि मोहल्ले पानी से लबालब हैं। मंगलवार को बाढ़ का पानी यहां की मुख्य सड़कों को पार करते हुए और भीतर आबादी की ओर आने लगा। सदियापुर में गुरुद्वारा के आसपास पानी घरों में प्रवेश कर गया है तो ककरहा घाट में सड़क से अब आबादी की ओर पानी बढ़ रहा है। बलुआघाट, गऊघाट, दरियाबाद कटहरा लेकर जमुना क्रिश्चियन कॉलेज के पीछे तक के पूरे हिस्से को यमुना ने अपने आगोश में ले लिया है। कीडगंज में धरकार बस्ती, विद्युत सब स्टेशन, बोट क्लब परिसर, त्रिवेणी होटल के पीछे का हिस्सा पूरी तरह जलमग्न है।

शाम से यमुना स्थिर, आज पानी कम होने की संभावना
इलाहाबाद। गंगा-यमुना के जलस्तर में अब कमी आने की आस बंध गई है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन मनोज सिंह ने बताया कि यमुना में पीछे से पानी आने की रफ्तार बेहद कम हो गई है। इसकी वजह से दोपहर तीन बजे के बाद जलस्तर बढ़ने की रफ्तार आधा सेंटीमीटर रह गई थी। शाम सवा छह बजे यमुना स्थिर हो गईं। गंगा में पीछे से आ रहे पानी के कारण एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। मध्य प्रदेश और यूपी के दूसरे जिलों से पानी अब कम मात्रा में आने के कारण देर रात तक गंगा के भी स्थिर होने की संभावना है। वैसे बुधवार को दिन में स्थिति स्पष्ट होगी। 
00
मंगलवार को नदियों का जलस्तर
फाफामऊ    86.250 मीटर
छतनाग      85.550 मीटर
यमुना नैनी   86.070 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed