फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mourning descends upon three homes simultaneously in Jafarpur-Babuganj

Prayagraj News: जाफरपुर-बाबूगंज में एक साथ तीन घरों में छाया मातम

Sun, 14 Jun 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 14 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mourning descends upon three homes simultaneously in Jafarpur-Babuganj
फूलपुर यादव चौराहा बाबूगंज में मृतक अनुपम की पत्नी प्रिया की मांग में अंतिम बार सिन्दूर भरने की
उत्तराखंड के लिए निकले चार दोस्तों की जिंदगी गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में थम गई। शनिवार सुबह जब बाबूगंज निवासी तीन युवकों के शव गांव पहुंचे तो पूरा क्षेत्र गम में डूब गया। एंबुलेंस से शव उतरते ही परिजनों की चीख-पुकार और महिलाओं के विलाप से माहौल द्रवित हो उठा। एक ही मोहल्ले के तीन घरों में एक साथ मातम छाने से हर आंख नम नजर आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में बाबूगंज निवासी अनुपम गुप्ता (32), उदय सिंह (28), विजय कुमार (40) तथा प्रतापगढ़ के मानधाता निवासी अमन कश्यप (28) की मौत हो गई थी। चारों दोस्त उत्तराखंड घूमने के लिए निकले थे, लेकिन उनका सफर कुछ ही घंटों में हमेशा के लिए समाप्त हो गया।
विज्ञापन

मृतक अनुपम गुप्ता बाबूगंज बाजार में मोबाइल और इंटरनेट सेवा का कारोबार करते थे। उनके परिवार में पत्नी, माता-पिता और छोटा भाई हैं। विजय कुमार टेंट हाउस व्यवसाय से जुड़े थे। परिवार में वृद्ध मां, पत्नी और तीन बच्चे हैं। उदय सिंह फुटवियर व्यवसाय से जुड़े थे और माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके पीछे पत्नी और दो वर्षीय पुत्र है। वहीं अमन कश्यप प्रतापगढ़ के मानधाता के रहने वाले थे। वह रिश्तेदारी में बाबूगंज आए थे और दोस्तों के साथ यात्रा पर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सबसे पहले उदय सिंह और विजय कुमार की अंतिम यात्रा निकाली गई। दोनों का अंतिम संस्कार झूंसी स्थित छतनाग घाट पर किया गया। वहीं, अनुपम गुप्ता के परिजनों के पहुंचने के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की गईं।
हाथों की चूड़ियां उतरीं तो फूट पड़ा दर्द, पत्नी का विलाप सुन रो पड़े लोग
मृतक अनुपम गुप्ता की अंतिम विदाई के दौरान पत्नी प्रिया विलाप करने लगी। उन्होंने पति के हाथों से आखिरी बार अपनी मांग में सिंदूर भरवाया। इसके बाद जब सुहाग की चूड़ियां उतारने की रस्म शुरू हुई तो वह फूट-फूटकर रो पड़ीं।
भैया का एक बार चेहरा दिखा दो, मां की चीखों से गूंज उठा आंगन

बेटे अनुपम गुप्ता की मौत से मां शिवकुमारी का दर्द देखकर हर किसी का दिल दहल उठा। वह रोते-बिलखते बार-बार लोगों से हाथ जोड़कर कहती रहीं, भैया का एक बार चेहरा दिखा दो, भैया अब नहीं मिलेंगे हमसे। बेटे की अर्थी के पास बैठी मां की चीखें सुनकर मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

पीड़ित परिवारों से मिले सांसद प्रवीण पटेल

शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने के लिए जनप्रतिनिधियों और नेताओं का आवागमन लगातार जारी रहा। फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं, अंतिम संस्कार के दौरान झूंसी स्थित छतनाग घाट पर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न दलों के नेताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, प्रदेश सचिव अरुण केशरवानी, शांति प्रकाश पटेल, संगम लाल मौर्या, प्रेम चंद्र कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव तथा राम अवध पाल सहित कई नेताओं ने पहुंचकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

फूलपुर यादव चौराहा बाबूगंज में मृतक अनुपम की पत्नी प्रिया की मांग में अंतिम बार सिन्दूर भरने की

फूलपुर यादव चौराहा बाबूगंज में मृतक अनुपम की पत्नी प्रिया की मांग में अंतिम बार सिन्दूर भरने की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed