Mahakumbh : पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर आश्रम में धरने पर बैठे मौनी बाबा, अपनी जान को खतरा भी बताया
सिपाहियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मौनी बाबा ने महाकुंभ के सेक्टर छह में स्थित अपने शिविर में धरने पर बैठ गए हैं। आरोप लगाया कि कुछ अराजकतत्वों ने शिविर में पहुंचकर शिवलिंग को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिपाहियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मौनी बाबा ने महाकुंभ के सेक्टर छह में स्थित अपने शिविर में धरने पर बैठ गए हैं। आरोप लगाया कि कुछ अराजकतत्वों ने शिविर में पहुंचकर शिवलिंग को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत करने पर पहुंची पुलिस ने उल्टे उनके साथ ही अभद्रता शुरू कर दी।
मौनी बाबा ने आरोप लगाया कि भारत को विश्व गुरु बनाने, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, आतंकवाद को समूल नष्ट करने के साथही काशी और मथुरा के मंदिरों को मुक्त करने सहित कई संकल्पों को लेकर वह सात लाख 51 हजार रुद्राक्ष के शिव लिंग का पूजन कर रहे हैं। नियमित आरती और पूजन किया जा रहा है। रविवार को कुछ अराजक तत्व शिविर में घुस गए और शिवलिंगों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि जब इसकी शिकायत करने पर थाने की पुलिस पहुंची तो सिपाहियों ने गुंडों को खोजने के बजाय उनसे अभद्रता की। कहा कि ऐसा लग रहा है कि पुलिस की अराजकतत्वों से सांठगांठ है। चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक आश्रम में पूजा आराधना बंद रहेगी और वह धरने पर बैठे रहेंगे। मौनी बाबा ने अपनी जान को खतरा भी बताया है।
मौनी बाबा ने स्थगित किया हवन यज्ञ
अमेठी के मौनी बाबा ने महाकुंभ में अनुष्ठान के दौरान रुद्राक्ष की माला चोरी करने एवं दबंगई करने का आरोप लगाया है। यह आरोप वर्दीधारी पर लगा है। उनका आरोप है कि पहले कुछ दबंग आकर रुद्राक्ष की माला की चोरी करते हैं, जब उनको किसी तरीके से मना किया गया तो जान से मारने की धमकी देते हुए यहां से निकल गए। थोड़ी देर के बाद पुलिस आई, लेकिन उल्टा मौनी महाराज को डांटते हुए पांच मिनट में यज्ञ अनुष्ठान एवं यहां से भगा देने के लिए धमकी देने लगे, जिससे आहत होकर मौनी महाराज अपने शिष्यों के साथ अनशन पर बैठ गए।
उनका कहना है कि अब यहां पर अनुष्ठान यज्ञ एवं पूजा पाठ तब तक बंद रहेगा जब तक इस पर कोई कठोर कार्यवाही का निर्णय नहीं लिया जाता। उनका यह भी कहना है कि इसके पहले अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार भी लगाई गई, लेकिन कोई सुरक्षा नहीं मिल पाई अनशन पर बैठे मोनी महाराज का कहना है कि आए दिन ऐसी घटना घटती रहती है, लेकिन आज हद तब हो गई जब सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी है उनसे बदतमीजी पर उतर आए।
संगम नगरी की धरती पर 144 साल बाद लगे महाकुंभ में अद्भुत नजारे देखने को मिल रहे हैं। हर तरफ भक्ति का माहौल है, जगह-जगह सनातन धर्म की अलख जग रही है। महाकुंभ में एक तरफ जहां नेता, मंत्री, उद्योगपति और प्रमुख हस्तियां आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं।