{"_id":"6a4abf2e6d4a75e06c0c6731","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-bus-allahabad-news-c-407-1-ggp1022-16951-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Mon, 06 Jul 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में रविवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चलती मैजिक का दरवाजा अचानक खुलने से युवक उससे टकराकर सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आ रही निजी बस ने उसे कुचल दिया।
मृतक की पहचान नैनी के दुबे तालाब निवासी शुभम (35) पुत्र फूलचंद्र के रूप में हुई। वह बाइक से गौहनिया जा रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल मैजिक और निजी बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।