{"_id":"64c6c882d96b6088de02dc8c","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-meerganj-news-c-124-1-sbly1010-240-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Mon, 31 Jul 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 31 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर शंखा पुल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान रामपुर के कस्बा मिलक निवासी शिवम गोस्वामी (22) के तौर पर हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
हादसा इतना गंभीर था कि बाइक समेत ट्रक में फंसकर युवक करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हेलमेट न पहना होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक की आरसी पर दर्ज नंबर के जरिये परिजनों को सूचना भेजी। घटनास्थल पर पहुंचे बड़े भाई आदेश ने बताया कि उनकी मां मिलक के वार्ड 12 की सभासद हैं। उनका मायका बीसलपुर में हैं। बीमार होने की वजह से वह पिता के साथ बीसलपुर में रहकर उपचार करा रही हैं। छोटा भाई शिवम भी एक सप्ताह से बीसलपुर में ही रुका हुआ था।
रविवार को वह घर लौट रहा था। बाइक भी वह अपने दोस्त की लेकर आया था। शिवम पांच भाइयों में सबसे छोटा था। दो महीने बाद होनी थी शादी
परिजनों ने बताया कि शिवम की शादी बीसलपुर की रहने वाली एक युवती से तय हुई थी। दो महीने बाद ही शादी होनी है।