{"_id":"6abad19cb8d9d0b6c4014a4e","slug":"mothers-body-found-in-tons-river-on-the-third-day-daughter-remains-untraced-allahabad-news-c-417-1-gd11005-9869-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: टोंस नदी में तीसरे दिन मिला मां का शव, बेटी का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: टोंस नदी में तीसरे दिन मिला मां का शव, बेटी का नहीं चला पता
Tue, 29 Sep 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
पाल पट्टी गांव में शनिवार दोपहर एक महिला ने अपनी एक वर्षीय मासूम बेटी के साथ टोंस नदी में छलांग लगाई थी। सोमवार को तीसरे दिन नदी में महिला का शव उतराता मिला। उसकी मासूम बेटी का पता नहीं चला।
खीरी के पाल पट्टी गांव निवासी संतोष केवट की पत्नी सरिता ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर पाल पट्टी पुल से नदी में छलांग लगाई थी। घटना की सूचना मिलते ही खीरी पुलिस ने मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी थी। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। इसके बाद थाना अध्यक्ष खीरी वीर प्रताप सिंह ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे दिन नदी में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सोमवार को तीसरे दिन टोंस नदी में सरिता का शव उतराता दिखाई दिया। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची की तलाश जारी है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है और पुलिस जांच कर रही है।