फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother tried to kill son with lover

मां ने प्रेमी संग मिलकर की थी बेटे को मारने की कोशिश

Wed, 27 Mar 2019 01:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mother tried to kill son with lover
crime news - फोटो : Social Media

हंडिया में आठ साल के बालक की हत्या के प्रयास में पुलिस ने उसकी सौतेली मां समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे को मारने की कोशिश की। दोनोें की निशानदेही पर मोबाइल व घटना में प्रयुक्त रूमाल बरामद कर लिया गया है। 23 मार्च को हंडिया के मुंगरांव गांव में आठ साल के संदीप पुत्र राजाराम मौर्य को मारने की कोशिश हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया। हंडिया इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि वारदात को पीड़ित बच्चे की सौतेली मां रेखा देवी ने अपने प्रेमी बुद्धिराम बिंद के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

विज्ञापन


बताया कि रेखा के पति रामराज मौर्य ने दो शादियां की थीं। संदीप पहली पत्नी, जो अब इस दुनिया में नहीं है, का बेटा था। दूसरी पत्नी रेखा थी, जिससे तीन बेटियां हुईं। संदीप हंडिया में अपने दादा-दादी के साथ रहता था जबकि रामराज पत्नी रेखा व बच्चियों को लेकर मुंबई चला गया था। पुलिस का दावा है कि रेखा जायदाद को लेकर संदीप से जलन रखती थी। यही वजह है कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई। 18 मार्च को रेखा मुंबई से जबकि बुद्धिराम सूरत से हंडिया आ गए। तय योजना के मुताबिक, 23 मार्च की शाम सात बजे शौच के बहाने रेखा संदीप को अपने साथ घर से 500 मीटर दूर ले गई।
विज्ञापन


जहां बुद्धिराम पहले से मौजूद था। वहां पहुंचते ही दोनेां बच्चे को झाड़ियों में खींच ले गए और मुंह में कपड़ा डालकर उसका मुंह में जमीन में रगड़ने लगे। हालांकि इसी दौरान बच्चे की दादी उसे खोजते हुए पहंच गई, जिसके बाद दोनों आरोपी भाग निकले। बच्चे ने यह बात खुद अपनी दादी से बताई, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रूमाल व मोबाइल बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed