फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother power will be taken to build a strong nation on the banks of Sangam

Prayagraj : संगम तट पर सशक्त राष्ट्र निर्माण का लेंगी मातृशक्ति, सात जनवरी को होगा महासम्मेलन

Thu, 04 Jan 2024 03:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 03:35 PM IST
सार

इस संबंध में एक प्रेस कान्फ्रेंस में महिला समन्वय प्रयागराज विभाग की संयोजिका डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महिला समन्वय द्वारा पूरे देश में जागरूक महिलाओं का महासम्मेलन आयोजित हो रहा है।

विज्ञापन
Mother power will be taken to build a strong nation on the banks of Sangam
पत्रकारों से बातचीत करतीं डॉ. कृतिका अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले में सात जनवरी को संगम तट पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होंगी और सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए संकल्प लेंगी। महिलाओं के महासम्मेलन का आयोजन सात जनवरी को विश्व हिंदू परिषद कैंप कार्यालय परेड ग्राउंड में होगा। जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।

विज्ञापन


इस संबंध में एक प्रेस कान्फ्रेंस में महिला समन्वय प्रयागराज विभाग की संयोजिका डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महिला समन्वय द्वारा पूरे देश में जागरूक महिलाओं का महासम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसी क्रम में काशी प्रांत के सातों विभागों में मातृशक्ति संगम का आयोजन हो रहा है। प्रयाग में इस बृहद मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


डॉ. कीर्तिका ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला विषयक भारतीय चिंतन पर प्रकाश डालना है। जिससे प्रत्येक महिला अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का चिंतन भारतीय दृष्टिकोण से करे। जब प्रगतिशीलता के पथ पर महिलाएं भारतीय चिंतन के साथ अग्रसर होंगी, तब ही एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। प्रयाग में एक दिवसीय यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें तीन सत्र आयोजित होंगे। प्रथम सत्र 'भारतीय चिंतन में महिला' विषयक रहेगा, जिसमें मुख्य वक्ता दृष्टि अध्यय प्रबोधन केंद्र पुणे की संस्थापक सचिव डॉ. अंजलि विश्वास देशपांडे विचार रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

दूसरा सत्र 'भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका' विषयक रहेगा। इसमें मुख्य वक्ता विश्व मांगल्य छात्र सभा की अखिल भारतीय संघटक डॉ. श्रुति देशपांडे विचार रखेंगी। तीसरे सत्र में उपस्थित जागृत महिलाओं के साथ प्रश्नोत्तरी एवं प्रयागराज में विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए विशिष्ट कार्य करने वाली नौ महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस सत्र की मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान होंगी। 

कार्यक्रम में विशिष्ट भारतीय महिलाओं (प्राचीन से अर्वाचीन तक) की एक प्रेरणादायी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल भी लगेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. कीर्तिका अग्रवाल के साथ माया द्विवेदी, रीना मिश्रा, रेखा पुंडीर, रत्ना जायसवाल, शिखा खन्ना एवं प्रयागराज विभाग की समस्त महिला समन्वयक उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed