फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother in law murder his to nephew I prayagraj

Prayagraj: भाभी से झगड़ा होने पर बुआ ने दो भतीजों की कर दी हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 20 Mar 2024 09:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Mar 2024 09:16 AM IST
सार

मानसिक रूप से बीमार चल रही महिला ने भाभी से झगड़ा होने के बाद उसके दोनों बच्चे यानी अपने भतीजों को मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना मेजा इलाके के हरगढ़ में हुई है। महिला ने लकड़ी के पटरे से बच्चों के सिर पर प्रहार कर दिया। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। कातिल बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Mother in law murder his to nephew I prayagraj
बच्चों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाभी से झगड़ा होने पर आक्रोशित होकर महिला ने अपने भाई के दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। उसने दोनों बच्चों के सिर पर पटरे से प्रहार कर दिया। जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। अस्पताल में दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। बच्चों की मौत अस्पताल में देर रात हुई। आरोपी बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन






विज्ञापन






संजय पुत्र शंकर भारतीय गांव हरगढ़ थाना मेजा के हरगढ़ गांव निवासी संजय के दो बच्चों लकी (5) और अभि (3) वर्ष को मौत के घाट उतार दिया गया। भाभी से संजय की बहन पूजा (35) ने घटना को अंजाम दिया। पूजा करीब वर्ष 10 साल से मानसिक रूप से बीमार है। अपनी भाभी पार्वती से झगड़ा होने पर वह आपा खो बैठी और अपने दोनों भतीजों को पटरी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mother in law murder his to nephew I prayagraj
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी पाकर परिजन प्रयागराज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। परिजन मृतक बच्चों को लेकर वापस घर आए। बच्चों के पिता संजय मुंबई में मजदूरी करने गया था। जानकारी पाकर वापस घर आ रहे हैं। 


डीसीपी ने कहा होगी कार्रवाई

डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय का कहना है कि घटना के बाद से ही बुआ फरार चल रही है।  वह मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed