फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Most of the heat not Ask , suffering masses

गर्मी का पूछो न हाल, जनमानस बेहाल 

Sun, 15 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 15 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Most of the heat not Ask , suffering masses
तापमान चढ़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शनिवार को सूरज फुल फार्म में दिखा। सुबह सात बजे के बाद सूरज की शह पर पारे ने जो रफ्तार पकड़ी वह 45 डिग्री के पार जाकर ही थमी।  शनिवार को तापमान ने मई में अब तक के अपने उच्चतम स्तर को छुआ। दिन के ही नहीं रात के पारे में भी दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। इससे लोगों का दिन में बाहर निकलना तो मुहाल ही रहा। रात की नींद भी गायब हो गई। रविवार को भी थोड़ा सावधान रहें क्योंकि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार को पारा नए रिकार्ड बना सकता है। 
विज्ञापन


शनिवार को पारा 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह शुक्रवार के 44 डिग्री से 1.3 डिग्री अधिक रहा जबकि रात का पारा शुक्रवार के 26.6 डिग्री के मुकाबले 1.9 डिग्री बढ़कर शनिवार को 28.5 पर पहुंच गया। मई में पहली बार पारा 45 पार गया है। इसके पहले अप्रैल में चार बार पार 45 के पार गया था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पारे का इतना बढ़ना बारिश के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन


प्री मानसून के पूरे आसार बने हुए हैं। पारा चढ़ने से शहर में निमभन वायुदाब का केंद्र बनेगा, जिससे दक्षिणी-पश्चिमी मानसून जल्द आएगा। फिलहाल शनिवार को पारा 45 के पार जाने से लोग सुबह नौ बजे के बाद बाहर निकलने से बचते रहे। जो लोग निकले वे गर्मी में उबल पड़े। जो लोग बाहर निकले वे राहत पाने के लिए छांव की तलाश करते रहे। गर्मी बढ़ने से नमी में भी कमी दर्ज की गई। अधिकतम नमी एक दिन पहले के 83 फीसदी से घटकर 66 पर आ गई जबकि न्यूनतम 24 से घटकर शनिवार को 22 फीसदी पर आ गई। नमी के घटने से गर्मी ज्यादा मारक रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed