{"_id":"5e1f74e98ebc3e4ae765b56c","slug":"morning-rain-fog-during-the-day-sun-today-allahabad-news-ald2658327176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह बारिश, दिन में धुंध, आज रहेगी धूप-छांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह बारिश, दिन में धुंध, आज रहेगी धूप-छांव
विज्ञापन
प्रयागराज। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से बुधवार को सुबह बादल बरसे। बारिश से मौसम ने करवट ली। दोपहर से शाम तक सूरज को बादलों ने घेरे रखा। इससे धूप कमजोर रही। ठंडी हवाओं से गलन बरकरार रही, लेकिन तापमान में उछाल आया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार तक मौसमी उलटफेर बने रहने के आसार हैं।
मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को वैसा ही हुआ जिसके आसार मौसम विज्ञानियों ने बताए थे। रात में बादलों का डेरा फिर सुबह कहीं बूंदाबांदी और अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई। दिन भर बादलों की धमाचकौड़ी में सूरज को ठीक से चमकने का मौका नहीं मिला। धूप निकली तो लेकिन बेहद कमजोर रही। दिन में धुंध का घेरा और शाम को भी बादलों का डेरा रहा।
मौसमी उलटफेर का नतीजा रहा कि नीचे और ऊपर का तापमान छलांग लगा गया। कई दिन बाद पारा सामान्य के करीब आने की कोशिश में रहा। अधिकतम तापमान 19.8 से 23.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11.2 से 14.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। आर्द्रता उच्चतम स्तर पर बनी रहने और बादलों के छाए रहने से रात में उमस से लोग परेशान रहे। बाहर निकले तो ठंड लगे घर में रहे लोगों को बेचैनी की शिकयत रही। रात में हवा भी सुस्त रही।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से बारिश हुई। अभी तीन दिन शनिवार तक उलटपलट का मौसम बना रह सकता है। बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दोपहर बाद धूप मिल सकती है। शुक्रवार को बादलों के कारण धूप-छांव का मौसम रहेगा। ठंड से राहत मिलेगी फिर शनिवार को बारिश और रविवार को घना कोहरा गिरने के आसार हैं।