फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   morning cloudy drizzle then bright sunshine

सुबी बदरी, बूंदाबांदी, फिर चटक धूप

Thu, 09 Apr 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
morning cloudy drizzle then bright sunshine
सुबह बदरी, बूंदाबांदी फिर चटक धूप
विज्ञापन

चक्रवाती हवाओं के असर से आंधी के बने आसार
तापमान में मामूली गिरावट, अब तेज होगा गर्मी का कहर
प्रयागराज। बुधवार की सुबह बादलों की धमाचौकड़ी ने बूंदाबांदी कराई। दिन चढ़ने के साथ ही धूप-छांव के बीच सूरज चटक होकर चमकने लगा। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी के आसार हैं। दोपहर बाद मौसम साफ हो सकता है, फिर गर्मी का कहर तेज होगा।

मौसमी उठापटक में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदरी और बूंदाबांदी के बाद भी वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम 58 और न्यूनतम 17 प्रतिशत रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है। वहीं मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा ने गर्मी तेज होने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि चक्रवाती हवाएं धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी करा सकती हैं। आर्द्रता का स्तर कम होने से बारिश की संभावना न के बराबर है। बृहस्पतिवार को बादल उठापटक करेंगे फिर उड़ जाएंगे। फिर सूरज रौब में आएगा और तापक्रम बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed