फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than one lakh votes in each Assembly in Prayagraj

प्रयागराज में हर विधानसभा में केशरी को एक लाख से अधिक वोट

Fri, 24 May 2019 02:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 May 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh votes in each Assembly in Prayagraj
keshari devi - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद और फूलपुर दोनों सीट के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सपा से आगे रहे। फूलपुर में तो भाजपा की केशरी देवी पटेल को हर विधानसभा में एक लाख से अधिक वोट मिले हैं। इसका नतीजा रहा कि  पिछले साल हुए उपचुनाव से अधिक वोट पाने के बावजूद गठबंधन के पंधारी यादव 1.71 लाख से अधिक मतों से हार गए।
विज्ञापन


उपचुनाव में सपा के नागेंद्र सिंह पटेल ने 3,42,922 वोट पाकर जीत हासिल की थी। इसके विपरीत पंधारी यादव को 3,72,733 वोट मिले हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि भाजपा के गढ़ शहर उत्तरी में भी पंधारी को 45,391 वोट मिले हैं, जो पूर्व चुनावों की तुलना में अधिक है। इसके बावजूद भाजपा की केशरी देवी इस विधानसभा में पंधारी से 60 हजार से अधिक मताें की बढ़त बनाने में सफल रहीं। केशरी देवी सपा के मजबूत गढ़ फूलपुर और सोरांव विधानसभा में भी सपा उम्मीदवार से बढ़त बनाने में सफल रहीं। हालांकि फूलपुर में उन्हें करीब साढ़े दस हजार तथा सोरांव में 18 हजार अधिक वोट ही मिले हैं। पश्चिमी में केशरी 50 हजार से अधिक वोट से आगे रहीं तो फाफामऊ में भी 25 हजार से अधिक मतों की बढ़त बनाने में सफल रहीं।
विज्ञापन



उधर, इलाहाबाद में भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी को मेजा में सपा के राजेंद्र पटेल से कड़ी टक्कड़ मिली। ब्राह्मण बहुल इस क्षेत्र में रीता को बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद थी। खास यह कि कांग्रेस के योगेश शुक्ला को भी मात्र 3409 वोट मिले हैं। इसके बावजूद वह इस क्षेत्र में करीब 17 हजार मतों से ही बढ़त बनाने में सफल हो पाईं। इसके विपरीत अनुसूचित जाति तथा कोल बिरादरी की प्रभावी संख्या को देखते हुए बारा और  कोरांव विधानसभा क्षेत्र में रीता को सपा से कड़ी टक्कड़ मिलने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन दोनों क्षेत्र में वह 40 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही विधानसभा में रीता को एक लाख से अधिक वोट मिले हैं। सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के क्षेत्र करछना में भी रीता को 98,832 वोट मिले हैं और सपा उम्मीदवार से करीब 28 मतों से आगे रहीं। शहर दक्षिणी में रीता सपा उम्मीदवार से 51 हजार से अधिक मतों से आगे रहीं। शहर दक्षिणी में रीता को 98,470 वोट मिले। इस क्षेत्र में कांग्रेस के योगेश शुक्ला को अन्य विधानसभा की तुलना में सबसे अधिक 11517 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed