फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 800 two wheelers booked, reduction in GST rates brings great enthusiasm in automobile sector

Navratri : 800 से ज्यादा दो पहिया की हुई बुकिंग, जीएसटी दरों में कमी से ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबर्दस्त उत्साह

Sat, 13 Sep 2025 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 04:50 PM IST
सार

जीएसटी की दरों ने जिस सेक्टर को सबसे ज्यादा बूम किया है वह ऑटोमोबाइल बाजार ही है। 22 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं और इसी दिन से जीएसटी की नई दरें भी प्रभावी हो जाएंगी।

विज्ञापन
More than 800 two wheelers booked, reduction in GST rates brings great enthusiasm in automobile sector
Honda Activa 125 Vs TVS Jupiter 125 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी की दरों ने जिस सेक्टर को सबसे ज्यादा बूम किया है वह ऑटोमोबाइल बाजार ही है। 22 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं और इसी दिन से जीएसटी की नई दरें भी प्रभावी हो जाएंगी। वर्तमान समय भले ही पितृ पक्ष चल रहा हो लेकिन दो पहिया वाहन शोरूम की रौनक बरकरार है। जीएसटी की नई दरों का फायदा उठाने के लिए लोग वाहनों की बुकिंग करवा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक 800 से ज्यादा दो पहिया वाहनों की बुकिंग संगम नगरी में हो चुकी है। इसकी डिलीवरी लोग नवरात्र पर ही लेंगे।

विज्ञापन


जीएसटी दरों में 10 प्रतिशत कमी से ऑटोमोबाइल सेक्टर में चहल पहल ज्यादा है। नवरात्र से पहले ही शहर में लगातार वाहनों की एडवांस बुकिंग हो रही है। ऑटोमोबाइल डीलर्स के मुताबिक कंपनियां बाइक व स्कूटी पर सात से 12 हजार तक की छूट दे रही हैं। कारोबारियों का कहना है कि पितृपक्ष में भी ग्राहक 05-10 हजार रुपये टोकन मनी देकर बुकिंग करा रहे। कालिंदीपुरम के देवांश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें बाइक खरीदनी थी, लेकिन जब मालूम पड़ा कि 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही है तो प्लान बदल लिया।
विज्ञापन


कहा कि उन्होंने 125 सीसी की बाइक बुक भी करवा ली है। इसी तरह सोहबतियाबाग के अभिषेक मिश्रा भी 28 की जगह 18 फीसदी जीएसटी होने से उत्साहित हैं। अभिषेक ने कहा कि उन्होंने स्कूटी के लिए डीलर को पांच हजार रुपये का टोकन एमाउंट दे दिया है। कान्हा मोटर्स के हर्षित अग्रवाल ने बताया कि बाइक और स्कूटी के लिए काफी पूछताछ हो रही है। तमाम ग्राहकों ने नवरात्र के लिए बुकिंग भी करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि नवरात्र पर वाहन बाजार टॉप गियर में दौड़ेगा। तमाम शोरूम में अभी से ही बाइकों और स्कूटी की बुकिंग हो रही है। जीएसटी दरों की घोषणा के पहले बुकिंग में रुकावट देखने को मिली थी लेकिन 28 प्रतिशत की दर 18 प्रतिशत होने के बाद से बुकिंग आ रही है। एक अनुमान के मुताबिक 800 से ज्यादा दो पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।

22 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं और इसी दिन से जीएसटी की नई दरें भी प्रभावी हो जाएंगी। शोरूम में लोग बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र को लेकर इस बार बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। - अंकित राज, सरस्वती मोटर्स

नवरात्र को लेकर लोग बाइक-स्कूटी की बुकिंग करवाने को पहुंच रहे हैं। शोरूम में उन्हें बताया भी जा रहा है कि 28 से 18 फीसदी जीएसटी स्लैब होने के बाद उन्हें कितने हजार का फायदा मिलेगा। - हरप्रीत सिंह, जीएस ड्रीम होंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed