{"_id":"64917bd90b7f612149093175","slug":"more-than-700-posts-will-be-recruited-in-one-and-a-half-months-interview-starts-for-611-posts-of-medical-offi-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job : डेढ़ माह में 700 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, चिकित्साधिकारी आयुर्वेद के 611 पदों के लिए इंटरव्यू शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job : डेढ़ माह में 700 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, चिकित्साधिकारी आयुर्वेद के 611 पदों के लिए इंटरव्यू शुरू
Tue, 20 Jun 2023 03:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 20 Jun 2023 03:43 PM IST
सार
आयुष विभाग में चिकित्साधिकारी आयुर्वेद के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया एक माह चलेगी। 611 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 19 जुलाई को पूरे होंगे। जुलाई के अंत में इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन
Job
- फोटो : Istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अगले डेढ़ माह में व्यापक पैमाने पर भर्ती करने जा रहा है। इनमें 680 से अधिक पद सीधी भर्ती के हैं, जबकि 69 पद सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के हैं। 20 जून से चिकित्साधिकारी आयुर्वेद के 611 पदाें पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
आयुष विभाग में चिकित्साधिकारी आयुर्वेद के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया एक माह चलेगी। 611 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 19 जुलाई को पूरे होंगे। जुलाई के अंत में इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम आने की संभावना है। वहीं, एपीओ परीक्षा-2022 के तहत 69 पदों पर भर्ती होनी है। इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अंतिम चयन परिणाम भी इसी माह आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) ईएनटी के 29 और चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) साइकियाट्रिस्ट के 32 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू होने है। वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य एलोपैथी के चार पदों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) ऑफ्थेमोलाॅजिस्ट के पांच पदाें और आयुष (यूनानी) विभाग में प्रोफेसर इल्मुल सैदला के एक पद पर जुलाई के पहले सप्ताह तक इंटरव्यू प्रस्तावित हैं। इन सभी भर्तियों का परिणाम अगले डेढ़ माह में जारी हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन