Prayagraj : यूपीऑर्थोकोन में जुटेंगे देश-विदेश के 700 से अधिक हड्डी रोग विशेषज्ञ, दो फरवरी से होगा कांफ्रेंस
एमएलएन के प्रीतम दास प्रेक्षागृह में प्रेसवर्ता के दौरान अध्यक्ष प्रो.डॉ.डीसी श्रीवास्तव ने कहा, सम्मेलन के दौरान हड्डी रोग विज्ञान के विभिन्न तौर-तरीकों के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। वरिष्ठ डॉक्टर अपने मामलों का प्रदर्शन करेंगे ताकि जूनियर उनके अनुभवों से लाभान्वित हो सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (पीओए) की ओर से 2 फरवरी से तीन दिनी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (यूपीओए) का 48वां वार्षिक सम्मेलन यूपीऑर्थोकोन-2024 मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के लगभग 700 से अधिक हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे।
एमएलएन के प्रीतम दास प्रेक्षागृह में प्रेसवर्ता के दौरान अध्यक्ष प्रो.डॉ.डीसी श्रीवास्तव ने कहा, सम्मेलन के दौरान हड्डी रोग विज्ञान के विभिन्न तौर-तरीकों के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। वरिष्ठ डॉक्टर अपने मामलों का प्रदर्शन करेंगे ताकि जूनियर उनके अनुभवों से लाभान्वित हो सकें।
सम्मेलन में प्रमुख संकायों की ओर से छह प्रतिष्ठित व्याख्यान होंगे। सचिव डॉ.मनीषी बंसल ने बताया कि प्रो.डॉ.एएन वर्मा सम्मेलन के संरक्षक होंगे। बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल दो फरवरी को सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यूपीओए के अध्यक्ष डॉ.अनूप अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
वहीं नई दिल्ली इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राम चड्डा, एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह होंगे। प्रेसवार्ता के दौरान डॉ.केडी त्रिपाठी, डॉ.कपिल कुलश्रेष्ठ, डॉ.एनके अग्रवाल, डॉ.हरीश सिंह, डॉ.अनुराग अग्रवाल, डॉ निमिष अग्रवाल, डॉ.अनुज गुप्ता आदि मौजूद थे।।
जो होंगे सम्मेलन में शामिल
सम्मेलन में इंग्लैंड के डॉ.कपिल कुमार और डॉ.गोविंद सेठी सहित देहरादून के पद्मश्री डॉ.बीकेएस संजय, डॉ.दीपक चौधरी, डॉ.सीएस यादव, डॉ.जे माहेश्वरी, डॉ.रवि मित्तल, डॉ.दीपक जोशी, डॉ.दीपक चौधरी, दिल्ली के पद्मश्री डॉ.उमा कुमार, डॉ.राम चड्डा, मुंबई से डॉ.संजय अग्रवाल, डॉ.पंकज, पुणे से जिंदल और डॉ. अशोक विज, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. विपुल अग्रवाल, डॉ. इमरान अख्तर, डॉ.अनूप अग्रवाल, डॉ.संतोष सिंह, डॉ. परवेज अहमद, डॉ. नजमुल हुदा, डॉ. एससी गोयल, डॉ. एसके सराफ शामिल होंगे