{"_id":"6ad91f84fba7d6f1d00f40f6","slug":"more-than-500-flats-will-be-built-in-the-second-phase-of-the-padma-awas-yojana-allahabad-news-c-3-1-ald1020-1001823-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पद्म आवास योजना के दूसरे चरण में बनेंगे 500 से अधिक फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पद्म आवास योजना के दूसरे चरण में बनेंगे 500 से अधिक फ्लैट
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद का गढ़ रहे कसारी मसारी में अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर दो हिस्सों में ग्रुप हाउसिंग का निर्माण कराया जाएगा। दूसरे चरण में 500 से अधिक फ्लैट बनाए जाने की तैयारी है जबकि पहले चरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमि पूजन कर चुके हैं।
माफिया के अवैध कब्जे से कुल 16251.96 वर्ग मीटर जमीन खाली कराई गई थी जिसमें पहले चरण के तहत 9911.35 वर्ग मीटर जमीन पर पद्म आवास योजना का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 2-बीएचके वाले कुल 602 फ्लैट बनाए जाएंगे। पार्किंग व 14 मंजिल वाली बिल्डिंग की ऊंचाई 44.85 वर्ग मीटर होगी और परियोजना पर कुल 150 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
प्रति आवास अनुमानित लागत 28 लाख रुपये अनुमानित है। प्रत्येक तल पर 43 फ्लैट होंगे और हर फ्लैट में एक ड्रॉइंग रूम, दो बेडरूम, दो टॉयलेट, एक बालकनी व एक किचन होगा। कारपेट एरिया 37.41 वर्ग मीटर, बिल्ट अप एरिया 47.13, बालकनी एरिया 3.67 व सुपर बिल्ट अप एरिया 56.45 वर्ग मीटर होगा।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे चरण में 6440.61 वर्ग मीटर जमीन पर ग्रुप हाउसिंग का निर्माण कराया जाएगा। इसमें फ्लैट की 500 से अधिक होगी। पहले चरण की योजना को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) से मंजूरी मिल चुकी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) अब दूसरे चरण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने जा है जिसे मंजूरी के लिए रेरा के पास भेजा जाएगा।
दूसरे चरण के लिए भी लोगों से मांगे जाएंगे सुझाव
ग्रुप हाउसिंग में लोगों को किस तरह के आवास चाहिए, इसके लिए पीडीए ने पहले चरण के तहत आम लोगों से सुझाव आमंत्रित किए थे। पीडीए ने तीन विकल्प दिए थे जिनमें 1-बीएचके, 2-बीएचके व 3-बीएचके के फ्लैट शामिल थे। अब दूसरे चरण में भी पीडीए आम लोगों से सुझाव आमंत्रित करेगा।
पद्म आवास योजना में दूसरे चरण के तहत ग्रुप हाउसिंग बनाने के लिए जरूरी प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। जिस जगह पहले चरण के तहत ग्रुप हाउसिंग का निर्माण कराया जा रहा है, ठीक उसके बगल वाली जमीन पर दूसरे चरण की आवासीय योजना बनाई जाएगी। ऋषि राज, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण