फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 30 madrasas running without recognition in Prayagraj, report will be sent to the government

यूपी : प्रयागराज में बिना मान्यता चल रहे 30 से अधिक मदरसे, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Thu, 15 Sep 2022 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 12:26 AM IST
सार

जिले में 269 मदरसे हैं। इनमें से 43 अनुदानित हैं। शेष निजी स्तर पर संचालित होने वाले मदरसे हैं जिन्हें मान्यता मिली हुई है। इनके अलावा भी बड़ी संख्या में मदरसे संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पास भी नहीं है।

विज्ञापन
More than 30 madrasas running without recognition in Prayagraj, report will be sent to the government
मदरसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में 30 से अधिक मदरसे बिना मान्यता के ही चल रहे हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है। गौर करने वाली बात यह है कि अभी सर्वे जारी है। ऐसे में बिना मान्यता संचालित होने वाले मदरसों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन



जिले में 269 मदरसे हैं। इनमें से 43 अनुदानित हैं। शेष निजी स्तर पर संचालित होने वाले मदरसे हैं जिन्हें मान्यता मिली हुई है। इनके अलावा भी बड़ी संख्या में मदरसे संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पास भी नहीं है। इस तरह की शिकायतें पूरे में प्रदेश में हैं। शासन के निर्देश पर अब बिना मान्यता के संचालित मदरसों की सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए सर्वे शुरू है।

विज्ञापन

सर्वे में अल्पसंख्यक के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग तथा तहसीलवार राजस्व की टीम भी शामिल है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रारंभिक सर्वे में 30 से अधिक मदरसे चिह्नित किए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को अगले चरण का सर्वे शुरू किया गया। अन्य विभागों की ओर से भी सर्वे कर दिया गया है।


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी का कहना है कि बिना मान्यता वाले मदरसों की सूची की तैयार की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई शासन के निर्देश पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed