{"_id":"5e60c9f68ebc3eeb5b773376","slug":"morari-bapu-cracks-joke-on-coronavirus-having-origin-from-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, यह चीन का सामान है, ज्यादा दिन नहीं टिकेगा: मोरारी बापू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, यह चीन का सामान है, ज्यादा दिन नहीं टिकेगा: मोरारी बापू
Thu, 05 Mar 2020 03:14 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 05 Mar 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
मोरारी बापू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से पांव पसारते हुए भारत पहुंचे जानलेवा कोरोनावायरस को लेकर तरह-तरह की बातें और बयान सामने आ रहे हैं। बुधवार को प्रयागराज में कथावाचन करने पहुंचे मोरारी बापू ने भी कोरोना को लेकर चुटकी ली है।
विज्ञापन
उन्होंने कथा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से पूछे गए सवाल पर अमेरिका और चीन की चर्चा करते हुए कहा कि चीन का कोई सामान टिकाऊ नहीं होता, इसलिए करोनावायरस से डरने की जरूरत नहीं। यह बीमारी भी बहुत दिनों तक नहीं टिक सकती।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र करते हुए भी चुटकी ली, जिसमें उन्होंने अपने भारत दौरे के समय 70 लाख लोगों की भीड़ होने की इच्छा जताई थी, लेकिन एक लाख लोग ही पहुंचे थे। मुरारी बापू ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप 70 लाख की भीड़ चाहते थे, लेकिन भीड़ की संख्या एक लाख ही थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक अमेरिकी डॉलर के 70 रुपये होते हैं, इस हिसाब से एक लाख की भारतीय भीड़ भी 70 लाख के बराबर हुई। उनकी इस बात पर रामकथा प्रेमी ठहाके के साथ जयकारा लगाने लगे।