Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   month after marriage, the newly married woman turned out to be five months pregnant, the Panchayat ended

गजब : शादी के एक माह बाद नवविवाहिता निकली पांच माह की गर्भवती, पंचायत ने खत्म कराया रिश्ता

Mon, 19 May 2025 07:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी मऊआइमा, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी मऊआइमा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 May 2025 07:16 PM IST
सार

एक माह पूर्व जिस लड़की की धूमधाम से शादी हुई वह पांच माह की गर्भवती निकली। ससुराल में तबियत खराब होने पर परिजनों ने जब डॉक्टर को दिखाया तो रिपोर्ट आने के बाद परिजन सन्न रह गए। इसको लकर चली पंचायत के बाद रिश्ते को खत्म कर दिया गया। लड़की के अनुसार उसके जीजा ने शादी से पहले उसके साथ गलत काम किया था। 

विज्ञापन
month after marriage, the newly married woman turned out to be five months pregnant, the Panchayat ended
दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक माह पहले जिस लड़की की शादी हुई थी वह पांच माह की गर्भवती निकली। डॉक्टर की बात सुनकर ससुरालियों के होश उड़ गए। परिजनों ने मायके वालों और शादी कराने वाले अगुवा को बुलाकर खरी खोटी सुनाई। इस मामले में हुई रिश्तेदारों की पंचायत में रिश्ते को खत्म करा दिया गया। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा है। लड़की के अनुसार उसके जीजा ने ही शादी से पहले गलत कार्य किया था।

विज्ञापन


14 अप्रैल को एक बरात प्रतापगढ़ से मऊआइमा आई थी। वधु विदा होकर वर के घर प्रतापगढ़ गई थी। चार दिन बाद दुल्हन विदा होकर मायके आई। लड़का दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दोनों परिवार हंसी खुशी से रह रहे थे। 16 मई को वर पक्ष के लोग दुल्हन को फिर विदा कराकर प्रतापगढ़ ले गए। दूसरे दिन दुल्हन के पेट में अचानक दर्द होने लगा और उसकी तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


ससुरालियों ने गांव के झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया तो उसने कुछ दवाएं दीं, लेकिन आराम नहीं हुआ। तबियत अधिक बिगड़ते देख परिवार के लोगों ने रविवार को दुल्हन को एक बडे़ डॉक्टर को दिखाया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन गर्भवती है और उसके पेट में पांच माह का बच्चा है। यह सुनकर कर ससुरालियों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इसकी सूचना लड़की के मायके को देकर बुलाया गया। इसको लेकर काफी पंचायत चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लड़की के जीजा की करतूत, जीजा भागा, लड़की को पंजाब भेजा

सोमवार को मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के शादी के अगुवा कारों को बुलाकर सब कुछ बताया गया तो मालूम हुआ कि नव विवाहिता के पेट में जो बच्चा पल रहा है वह उसके जीजा का है। जब लड़की के जीजा को इसकी खबर लगी तो वह रफूचक्कर हो गया। मामला आगे न बढे़ और इज्जत बची रहे इसकी दुहाई दी गई। लेकिन ससुरालियों ने प्रतापगढ़ के 112 नंबर की पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों में संबंध विच्छेद करवा कर लड़की को उसके मायके भेज दिया।

लड़का अपनी इज्जत को बचाते हुए दिल्ली चला गया। सोमवार को लड़की को लेकर उसके परिजन मऊआइमा न लाकर रिश्तेदार के यहां पंजाब भेज दिए। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़की के परिजन अपने दामाद को कोस रहे हैं। उनका कहना है कि यदि वह थाना पुलिस करते हैं तो उनकी पहली बेटी की जिंदगी खराब हो जाएगी। अब पंजाब में गर्भपात करवा के लडकी को लाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed