फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Monsoon: heavy rain in prayagraj and relief from humidity and heat

मानसून : झूम के बरसे बदरा, उसम और गर्मी से मिली राहत 

Sat, 21 Aug 2021 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 10:40 PM IST
सार

  • दोपहर एक बजे के बाद अचानक शुरू हुई बारिश सवा घंटे तक लगातार हुई
  • मौसम विभाग के मुताबिक सालों बाद अगस्त में अब तक हुई 440 एमएम बारिश

विज्ञापन
Monsoon: heavy rain in prayagraj and relief from humidity and heat
Prayagraj News : शनिवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेती युवतियां। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इस बार के अगस्त में मौसम पूरी तरह मेहरबान है। शनिवार की दोपहर अचानक छाए बादलों ने झमाझम बारिश की। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल गई। बारिश तेज होने से सड़कों से लेकर गलियों तक में पानी भर गया। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश तकरीबन दो घंटे से अधिक समय तक हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश अभी लगातार होती रहेगी। 

विज्ञापन

Monsoon: heavy rain in prayagraj and relief from humidity and heat
Prayagraj News : शनिवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेती युवतियां। - फोटो : प्रयागराज

शनिवार की सुबह सूर्य देव ने दर्शन दिए। उसके बाद दोपहर एक बजे तक उनका बादलों के साथ लुकाछिपी होती रही लेकिन अचानक दक्षिणी पश्चिमी मानसून का दबाव बनने से शहर के आसमान पर बादलों का जमावड़ा हो गया। बूंदाबांदी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Monsoon: heavy rain in prayagraj and relief from humidity and heat
Prayagraj News : शनिवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। - फोटो : प्रयागराज

थोड़ी देर तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहा लेकिन सवा दो बजे के बाद बादलों ने गरज-चमक के साथ बारिश करना शुरू कर दिया। सवा घंटे तक बूंदे टूटी नहीं और बारिश झमाझम हुई। इससे शहर कई इलाकों में जलभराव हो गया। जार्जटाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर, सोहबतियाबाग, रामबाग, करेली, राजापुर, ओमगायत्रीनगर, सलोरी, नखासकोहना, कोठापार्चा, कीडगंज, मुट्ठीगंज, शिवकुटी आदि मुहल्लों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

Monsoon: heavy rain in prayagraj and relief from humidity and heat
Prayagraj News : शनिवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। - फोटो : प्रयागराज
उधर, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में अब तक 440 एमएम बारिश हो चुकी है। अकेले अगस्त में इतनी बारिश सालों बाद हुई है। यह अभी जारी रहेगी। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि मघा नक्षत्र दो सितंबर तक है तब तक बारिश लगातार होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed