फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Monitoring done from the command and control center in the board headquarters

UP Board : यूपी बोर्ड मुख्यालय में बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की गई निगरानी, जांच कर कार्रवाई के निर्देश

Thu, 29 Feb 2024 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 05:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि इन केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रूम के सीसीटीवी और डीवीआर ऑफलाइन पाए गए। कई जगह सीसीटीवी की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। गाजीपुर में सबसे अधिक 15, जौनपुर में 13 और प्रयागराज के आठ केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रूम में ये समस्याएं मिलीं।

विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के 168 परीक्षा केंद्रों पर खामियां मिली हैं। बोर्ड मुख्यालय में बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से दो दिन की निगरानी के बाद इन्हें चिह्नित किया गया। अब जांच कर इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि इन केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रूम के सीसीटीवी और डीवीआर ऑफलाइन पाए गए। कई जगह सीसीटीवी की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। गाजीपुर में सबसे अधिक 15, जौनपुर में 13 और प्रयागराज के आठ केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रूम में ये समस्याएं मिलीं। जिला विद्यालय निरीक्षकों को संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अब तक प्रदेशभर में 700 सचल दलों ने 3,473 केंद्रों की पड़ताल की है। आंबेडकर नगर के 33, गोरखपुर-30, रायबरेली-25, लखनऊ-23, जौनपुर-22 और प्रयागराज के 12 केंद्रों की जांच की गई। अमेठी में सबसे ज्यादा 94 सचल दल गठित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

62,379 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

बुधवार को हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की दोनों पालियों में 10,02,060 विद्यार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में हाईस्कूल की संस्कृत, इंटर की अर्थशास्त्र की परीक्षा में 28,632 विद्यार्थी शामिल नहीं हुए। यही हाल दूसरी पाली में भी रहा। हाईस्कूल की संगीत वादन, इंटर की चित्रकला व रंजनकला की परीक्षा 33,747 ने छोड़ दी। हाईस्कूल में दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। वहीं, गोंडा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे तीन जेल भेजे गए। संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की विज्ञान और इंटर की गणित और जीवविज्ञान विषय की परीक्षा है। हाईस्कूल में 8,273 केंद्रों में 29,42,374 और इंटर में 7,959 केंद्रों पर 15,84,212 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed