फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Money rained in the markets on Akshaya Tritiya, gold and silver jewelery bought, also took a dip in the Sangam

Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर बाजारों में हुई धन वर्षा, खरीदे गए सोने-चांदी के आभूषण, संगम में डुबकी भी लगाई

Fri, 10 May 2024 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2024 06:21 PM IST
सार

मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर किया जाने वाला पुण्य का कभी क्षय नहीं होता। यही कारण है कि इस दिन का पूरे साल से लोग इंतजार करते हैं। इसी कामना को लेकर संगम तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाने के बाद श्री बड़े हनुमानजी, राम जानकी, भगवान शिव का दर्शन पूजन किया। घरों में भी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। 

विज्ञापन
Money rained in the markets on Akshaya Tritiya, gold and silver jewelery bought, also took a dip in the Sangam
अक्षय तृतीया पर संगम पर स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अक्षय तृतीया परशुराम जयंती के रूप में मनाई गई। स्वर्ण आभूषणों के दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। साथ ही संगम में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही भीड़ रही। 

विज्ञापन


मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर किया जाने वाला पुण्य का कभी क्षय नहीं होता। यही कारण है कि इस दिन का पूरे साल से लोग इंतजार करते हैं। इसी कामना को लेकर संगम तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाने के बाद श्री बड़े हनुमानजी, राम जानकी, भगवान शिव का दर्शन पूजन किया। घरों में भी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। बड़ी संख्या में जोड़ों की शादी भी मंदिरों में कराई गई और नए घर में प्रवेश के लिए भी आज के दिन को तय किया गया था। 
विज्ञापन


बाजारों में दिखी काफी भीड़

अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदने की भी मान्यता है। यही कारण है कि सोने और चांदी के दुकानों पर शुक्रवार को काफी भीड़ रही। लोगों ने अपने हैसियत और बजट के हिसाब से आभूषणों की खरीददारी की। सोने और चांदी केी कीमतों में रिकॉर्ड महंगाई के बावजूद दुकानों पर काफी भीड़ रही। सिविल लाइंस, चौक, कटरा, धूमनगंज, राजरूपपुर, जार्जटाउन, नैनी, फाफामऊ, झूंसी, सरदार पटेल मार्ग आदि इलाकों में दुकानों पर काफी भीड़ रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष आफर भी दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Money rained in the markets on Akshaya Tritiya, gold and silver jewelery bought, also took a dip in the Sangam
अक्षय तृतीया पर आभूषणों की जमकर हुई खरीदारी। - फोटो : अमर उजाला।

अक्षय तृतीया परशुराम जयंती पर निःशुल्क शरबत वितरण के साथ भगवती गंगा की उतारी आरती

अक्षय तृतीया परशुराम जयंती पर निःशुल्क शरबत वितरण के साथ भगवती गंगा की उतारी आरतीश्रृंग्वेरपुरधाम। श्रृंग्वेरपुरधाम मे अक्षय तृतीया के अवसर पर निःशुल्क शरबत वितरण और दिव्य गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन श्रृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तत्वाधान मे किया गया। सायंकाल शरबत वितरण कार्यक्रम से पूर्व भगवती गंगा की दिव्य गंगा आरती उतारी गईं। वेद बटुको और आचार्यो ने वेद मंत्र के साथ अक्षय तृतीया पर आरती कार्यक्रम सम्पन्न कराया। भगवती गंगा की आरती उतारकर समाज कल्याण के लिये प्रार्थना किया गया।

भगवती गंगा से प्रार्थना किया गया कि सभी के जीवन मे सुख समृद्धि की प्राप्ति हो। श्रृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। बताया कि आज अक्षय तृतीया परशुराम जयंती पर गंगा दर्शन, शांता श्रृंगी ऋषि मंदिर दर्शन और अंतिम संस्कार मे आने वाले सैकड़ो लोगो को निःशुल्क शरबत वितरण किया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरण करके पुण्य अर्जित करना है। जिसमे स्थानीय ग्रामीण, माली समाज और तीर्थ पुरोहितो का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्रृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महामंत्री सुरेन्द्र पुष्पकार,उपाध्यक्ष कल्लू बाबा, कोषाध्यक्ष पप्पू त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री मुन्ना सोनी, मंत्री संदीप पाल, जबर सिंह,वैभव मिश्र, रोहित वैधराज समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed