मनी लॉड्रिंग : ईडी पहुंची आगरा जेल, बाहुबली विधायक विजय मिश्र से दागे सवाल
ईडी ने ज्ञानपुर विधायक के खिलाफ फरवरी में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। आरोप है कि विधायक ने अपराध और अवैध रूप से अर्जित धन से संपत्तियां खड़ी कीं। इसी मुकदमे की जांच करने वाली टीम विधायक से पूछताछ करने के लिए आगरा जेल में पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक अहमद पर शिकंजा कसने के बाद प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम ने बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर नजरें टिका दी हैं। टीम ने आगरा जेल पहुंचकर वहां निरुद्ध विधायक से तीन घंटे तक पूछताछ की। उस पर दर्ज मनी लांड्रिंग के मुकदमे की जांच करने पहुंची टीम ने विधायक से उनकी संपत्तियों के बारे में जानकारी हासिल की। माना जा रहा है कि ईडी अतीक की तरह ही बाहुबली विधायक की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों पर भी कार्रवाई कर सकती है।
ईडी ने ज्ञानपुर विधायक के खिलाफ फरवरी में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। आरोप है कि विधायक ने अपराध और अवैध रूप से अर्जित धन से संपत्तियां खड़ी कीं। इसी मुकदमे की जांच करने वाली टीम विधायक से पूछताछ करने के लिए आगरा जेल में पहुंची। टीम ने विधायक से न सिर्फ उसकी बल्कि उसकी पत्नी व बेटे के नाम पर अर्जित संपत्तियों के बाबत भी सवाल पूछे। यह भी पूछा कि उक्त संपत्तियों को बनाने के लिए प्रयुक्त धन कहां से आया।
संपत्तियां अटैच कर सकती है ईडी
इसी तरह अन्य संपत्तियों के बाबत भी जानकारी हासिल की। टीम ने उन संपत्तियों के बाबत भी विधायक से सवाल दागे, जिन्हें अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में उस पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। करीब चार घंटे तक पूछताछ करने के बाद टीम वापस चली आई। माना जा रहा है कि ईडी विधायक की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियाें को अटैच करने की कार्रवाई कर सकती है।
अतीक की आठ करोड़ की संपत्ति की थी कुर्क
हाल ही में ईडी ने अतीक अहमद की आठ करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी थी। इसमें जमीन के साथ ही उसके 11 बैंक खाते भी शामिल थे। जिन 11 खातों को कुर्क किया गया, उनमें से एक उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर था। इसके अलावा झूंसी स्थित कोल्ड स्टोरेज की सात करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को भी कुर्क किया गया था।