फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Money laundering case: ED will soon issue notices to both sons of mafia Mukhtar Ansari

मनी लांड्रिंग केस : माफिया मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों को जल्द नोटिस जारी करेगा ईडी

Wed, 11 May 2022 10:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 May 2022 10:11 PM IST
सार

बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के कई अन्य करीबी भी प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं। मनी लांड्रिंग केस की जांच में जुटे ईडी अफसर जल्द ही इन्हें भी तलब कर सकते हैं। इनमें कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं। इनसे इनकी संपत्तियों और आय के स्रोत के बाबत जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
Money laundering case: ED will soon issue notices to both sons of mafia Mukhtar Ansari
Prayagraj News : ईडी दफ्तर पहुंचे विधायक अब्बास अंसारी। - फोटो : social media

विस्तार

मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की टीम जल्द ही मुख्तार के दोनों बेटों से पूछताछ करेगी। उन्हें पहले दो बार नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में पेश होने को निर्देशित किया गया था, लेकिन वह तय तिथि पर नहीं आए। तीन दिन पहले चाचा अफजाल को तलब किए जाने के दौरान दोनों साथ में ईडी दफ्तर पहुंचे थे, लेकिन अफसरों ने समय के अभाव के चलते उनसे पूछताछ करने से इंकार कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि अब जल्द ही दोनों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा।

विज्ञापन



बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के कई अन्य करीबी भी प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं। मनी लांड्रिंग केस की जांच में जुटे ईडी अफसर जल्द ही इन्हें भी तलब कर सकते हैं। इनमें कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं। इनसे इनकी संपत्तियों और आय के स्रोत के बाबत जानकारी ली जाएगी। पूछा जाएगा कि इनके पास संपत्तियों को बनाने के लिए रकम कहां से आई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

पूछताछ में मुख्तार की पत्नी के नाम पता चला एक फर्म


सूत्रों का कहना है कि मुख्तार पर दर्ज मनी लांड्रिंग मामले की जांच पड़ताल के दौरान एक फर्म का पता चला, जिससे उसकी पत्नी और साले के नाम पर बनाई गई फर्म में रकम का लेनदेन हुआ। खास बात यह कि इसी फर्म से मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी से संबंधित कंपनियों में भी रकम के लेनदेन की बात सामने आई। जिसके बाद ईडी ने उन्हें भी तलब कर घंटों पूछताछ की।

सूत्रों का कहना है कि इसी फर्म से कई अन्य लोगों को भी रकम के आदान प्रदान की बात सामने आई है। इनमें से कई सफेदपोश भी शामिल हैं, जो अंदरखाने मुख्तार से जुड़े बताए जा रहे हैं। ईडी के अफसर अब उन लोगों की संपत्तियों और उनकी आय के स्रोत की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। इसके बाद इन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। आय के स्रोत के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अतीक पर दर्ज मामले की जांच में भी आएगी तेजी
माफिया पर दर्ज मामलों के तहत ही अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग केस की जांच में भी जल्द ही तेजी आएगी। अतीक व उसकी पत्नी के खाते व करोड़ों की संपत्ति ईडी पहले ही अटैच कर चुकी है। इसके साथ ही उसके एक दर्जन करीबियों से भी पूछताछ के साथ ही उनका बयान भी दर्ज किया जा चुका है। ऐसे में अब इस मामले में भी जल्द ही तेजी लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed