फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Money collection of 33 crores in Kashi prant for ayodhya sri Ram temple on On this day

सत्ताइस दिन में राम मंदिर के लिए काशी प्रांत में हुआ 33 करोड़ का धन संग्रह

Fri, 12 Feb 2021 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Money collection of 33 crores in Kashi prant for ayodhya sri Ram temple on On this day
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन समर्पण निधि अर्पण करने वालों का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। अभियान के 27 वें दिन काशी प्रांत के विभिन्न जिलों से 33 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का धनसंग्रह हुआ। इसमें प्रयागराज का साढ़े तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान रहा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डा. मुरार जी त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के 27 वें दिन प्रयाग उत्तर मे 153.29 लाख,  प्रयाग दक्षिण में 119.09 लाख तथा नैनी में 80.70 लाख की राशि ,संग्रह की गई । प्रांत प्रचार प्रमुख के मुताबिक अभियान में किसान, मजदूर, बच्चे, महिलाओं, विद्यार्थियों, शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोगों से सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन


हर कोई रामलला के भव्य मंदिर को बनाने के लिए इस यज्ञ में अपनी समिधा डाल रहे हैं। काशी प्रांत में 1494 डिपाजिट इस कार्य में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ लगे हुए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तीनों खातों में  10 फरवरी तक 1000 करोड़ की राशि पहुंच चुकी है। उधर विहिप प्रांत कार्यालय केसर भवन में मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए  शुक्रवार को दस बच्चे अपनी गुल्लक लेकर पहुंचे। उन बच्चों की विहिप पदाधिकारियों ने खासी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल होगा गंगा समग्र अभियान कार्यक्रम का भूमि पूजन

माघ मेला क्षेत्र परेड में होने वाले गंगा समग्र अभियान के कार्यक्रम का भूमि पूजन विश्व हिंदू परिषद मेला शिविर में रविवार 14 फरवरी को सुबह 10:30 बजे होगा। इसमें गंगा समग्र अभियान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मिथलेश, राष्ट्रीय महामंत्री आशीष सिंह उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम 19 एवं 20 फरवरी  को आयोजित होगा। 20 फरवरी को इस आयोजन में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे। इसमें छह  राज्यों  से जुड़े लोग शामिल होंगे। उक्त जानकारी गंगा समग्र अभियान के क्षेत्रीय संयोजक चिंतामणि सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed