फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Money collection campaign for Ram temple will be taught in history

इतिहास में पढ़ाया जाएगा राम मंदिर के लिए धन संग्रह अभियान

Mon, 01 Feb 2021 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Money collection campaign for Ram temple will be taught in history
prayagraj news : स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती। - फोटो : prayagraj
राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे धन संग्रह अभियान में शामिल हुए। इस दौरान झलवा में आयोजित कार्यक्रम में श्री राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य वासुदेवानंद  की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि इस अभियान के समाप्त होते-होते हम सभी को रामराज्य आने की आहट सुनाई पड़ने लगेगी। यह मंदिर अयोध्या में लाखों लोगों को रोजगार भी देने वाला है। आने वाले समय में यह अभियान भावी पीढ़ी को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


 शंकराचार्य भक्त मंडल प्रयागराज की ओर से वैकुंठ रामनिधि हॉल झलवा में श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि  विश्व हिंदू परिषद ने पूर्व में एक अभियान चलाया था जिसमें 1989 में 40 दिन में ढाई लाख गांवों में शिलापूजन किया गया था, जो एक रिकॉर्ड है। अब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर  निधि समर्पण का यह अभियान उस रिकार्ड को तोड़ेगा। इस अभियान में  पांच लाख से अधिक गांवों में निधि समर्पण अभियान हेतु जन-जन से संपर्क होगा।
विज्ञापन


राम जन्मभूमि मंदिर देश के संपूर्ण हिंदुओं को जोड़ने का आधार है। आज स्थिति बदल गई है, जिन नेताओं ने जन्म भूमि स्थल पर विद्यालय, अस्पताल या शौचालय बनाने की बात की थी वह भी आज कहते हैं कि श्री राम के भक्त तो हम भी हैं। इस अवसर पर स्वामी वासुदेवानंद ने कहा कि निधि समर्पण अभियान चल रहा है। सभी किसान-मजदूर इसमें सहयोग करेंगे। मजदूर का पांच रुपए का सहयोग भी बहुत मूल्यवान है। धन की व्यवस्था तो श्रीराम स्वयं करेंगे। कार्यक्रम में बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश त्रिपाठी भी शामिल हुए। उन्होंने यहां एक लाख रुपये की निधि अर्पित की।  इस दौरान कार्यक्रम में अतुल द्विवेदी ने संग्रहित कर 21 लाख से अधिक के चेक एवं दो चांदी की ईंटें समर्पित कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हुआ महासंपर्क अभियान, एक लाख लोगों तक पहुंचने का किया दावा

दिर निर्माण के लिए संघ विचार परिवार की ओर से रविवार को महासंपर्क अभियान की शुरूआत हुई।। इस अभियान में भाजपा विधायकों, मेयर समेत तमाम पार्टी पदाधिकारियों के साथ संघ और विहिप पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। तमाम मोहल्लों में पहुंची टोलियों ने घर-घर न केवल दस्तक दी वरन राम काज के लिए दिल खोलकर सहयोग करने की अलख भी  जगाई। विहिप ने रविवार को अभियान के जरिये एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा किया।


प्रांत प्रचार प्रमुख डॉक्टर मुरारजी त्रिपाठी, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख गंगा दत्त जोशी तथा सह विभाग कार्यवाह घनश्याम अग्रहरि, सेवा प्रमुख नागेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में टोलियां दिन भर शहर के मोहल्लों में घूमी। विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह भी टोलियों के साथ निकले। उन्होंने नैनी में तमाम लोगों से संपर्क किया। विहिप मीडिया प्रभारी अश्वनी मिश्र ने बताया कि शहर दक्षिणी में शासकीय अधिवक्ताओं ने 10 गांव में जाकर संपर्क किया। शहर उत्तर में 15 हजार, दक्षिण में 25 हजार, नैनी में दस हजार, गंगापार और यमुनापार में 30-30 हजार से ज्यादा लोगों से संपर्क किया गया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, महेंद्र मौर्य, सत्येंद्र शुक्ला, किशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed