फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Molestation and assault with women in Humsafar Express, incident happened at the junction

Prayagraj : हमसफर एक्सप्रेस में महिलाओं के साथ छेड़खानी-मारपीट, जंक्शन पर हुई घटना

Tue, 29 Nov 2022 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 11:03 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन पर हमसफर एक्सप्रेस में 27 नवंबर की रात महिलाओं के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। हमसफर के रवाना होने से पहले यह घटना हुई। जिन महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई थी। उन्होंने सफर से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Molestation and assault with women in Humsafar Express, incident happened at the junction
Prayagraj News : एफआईआर - फोटो : social media

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन पर हमसफर एक्सप्रेस में 27 नवंबर की रात महिलाओं के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। हमसफर के रवाना होने से पहले यह घटना हुई। जिन महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई थी। उन्होंने सफर से इंकार कर दिया। बाद में उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। टैगोर टाउन इलाके से एक परिवार की तीन महिलाएं और चार पुरुष 27 नवंबर को हमसफर एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। एस-3 बोगी में उनका रिजर्वेशन था।

विज्ञापन



उनकी सीट पर एक युवक बैठा था। आरोप है कि वह नशे में धुत था। जब उससे कहा गया कि यह उनकी सीट है तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। उसने गाली गलौज की और महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर युवक के पक्ष में 10-15 लोग और आ गए। झगड़ा बढ़ने लगा तो पुलिस भी पहुंच गई। पता चला कि युवक के साथ कई लोग हैं।
विज्ञापन



सभी बरात में जा रहे हैं। पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत किया, लेकिन टैगोर टाउन में रहने वाली महिलाओं ने आगे सफर करने से इंकार कर दिया। सभी लोग ट्रेन से नीचे उतर गए। इसके बाद जीआरपी थाने में तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि तहरीर पर छेड़खानी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दोनों पक्षों में सीट को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed