फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mohit Jaiswal kidnapping case: CBI raided Kareli and arrested the henchmen of Mafia Atiq Ahmed

मोहित जायसवाल अपहरणकांड : सीबीआई ने करेली में छापा मारकर माफिया अतीक के गुर्गे को किया गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2022 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 11:21 PM IST
सार

लखनऊ के रियल इस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल का अपहरण 26 दिसंबर को 2018 को लखनऊ से किया गया था। अपहर्ता उसे लेकर देवरिया जेल गए थे जहां अतीक अहमद बंद था। जेल में ही अतीक ने मोहित को जमकर पीटा और उसकी दो कंपनियों को अपने गुर्गों के नाम लिखवा लिया था।

विज्ञापन
Mohit Jaiswal kidnapping case: CBI raided Kareli and arrested the henchmen of Mafia Atiq Ahmed
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सीबीआई ने बृहस्पतिवार को करेली के गौसनगर में छापा मारकर अतीक अहमद के गुर्गे हमजा अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ के कारोबारी मोहित जायसवाल अपहरणकांड में सीबीआई कोर्ट ने हमजा के खिलाफ एनबीडब्लू जारी किया था। सीबीआई ने करेली पुलिस के साथ हमजा को गौसनगर कब्रिस्तान के पास से पकड़ा। करेली थाने में दाखिल करने के बाद टीम उसे लेकर लखनऊ चली गई। 

विज्ञापन



लखनऊ के रियल इस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल का अपहरण 26 दिसंबर को 2018 को लखनऊ से किया गया था। अपहर्ता उसे लेकर देवरिया जेल गए थे जहां अतीक अहमद बंद था। जेल में ही अतीक ने मोहित को जमकर पीटा और उसकी दो कंपनियों को अपने गुर्गों के नाम लिखवा लिया था। 28 दिसंबर को जब मोहित ने लखनऊ के कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन



दो दिन बाद ही अतीक को देवरिया से बरेली जेल ट्रांसफर कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अतीक और उसके बेटे उमर समेत 12 लोगों को आरोपी बनाया था। बाद में जब मामला सीबीआई के पास आया तो 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसी मामले में करेली के गौसनगर निवासी हमजा अंसारी के खिलाफ सीबीआई कोर्ट ने एनबीडब्लू जारी किया था। बृहस्पतिवार को सीबीआई टीम ने शहर पहुंची। एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

करेली पुलिस के साथ सीबीआई ने हमजा के घर पर छापा मारा। वह नहीं मिला। उसी समय उसके कब्रिस्तान के पास होने की लोकेशन मिली। टीम ने हमजा को गिरफ्तार कर लिया। उसे करेली थाने में दाखिल कर पूछताछ की गई। इसके बाद सीबीआई टीम हमजा को लेकर लखनऊ चली गई। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीओ प्रथम सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि हमजा के खिलाफ सीबीआई कोर्ट का वारंट था। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने सीबीआई टीम का सहयोग किया। 


न गिरफ्तार होता तो कुर्की की नोटिस चस्पा करती सीबीआई
करेली के गौसनगर का रहने वाला हमजा अगर बृहस्पतिवार को न गिरफ्तार हुआ तो सीबीआई टीम उसके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा करती। लेकिन यह नौबत नहीं आई। 

मोहित के अपहरण से प्रदेश भर में मच गया था हड़कंप, जेलर हुआ था निलंबित 
लखनऊ के रियल इस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल के अपहरण से दिसंबर 2018 में प्रदेश भर में हड़कंप मच गया था। अतीक अहमद ने बिल्कुल फिल्मी माफियाओं की तरह मोहित को लखनऊ से उठवा लिया। अपहर्ता को उसे लेकर देवरिया जेल के अंदर गए। वहां कई घंटों तक अतीक और उसके गुर्गों ने मोहित को पीटा था। जेल के अंदर ही मोहित की दो कंपनियों को अतीक ने अपने गुर्गों के नाम लिखवा लिया था। 28 दिसंबर को मोहित ने जब कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो सबसे पहले जेलर मुकेश कटियार को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद डिप्टी जेलर देवकांत यादव, हेड वार्डर मुन्ना पांडेय, राकेश शर्मा और राम आसरे को भी निलंबित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed