फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi targeted Indira Gandhi for the first time, said- High Court had banned her from contesting elections.

PM Modi : मोदी ने आपातकाल को याद कर इंदिरा गांधी पर साधा निशाना, कहा- हाईकोर्ट ने लगाई थी चुनाव लड़ने पर रोक

Tue, 21 May 2024 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 May 2024 06:49 PM IST
सार

अपनी भाषण की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि पहली बार वोट डालने वालों को शायद यह पता नहीं होगा कि सपा और कांग्रेस के शासन काल में कितने अत्याचार हुए थे। कांग्रेस पार्टी संविधान खतरे में है का दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है।

विज्ञापन
Modi targeted Indira Gandhi for the first time, said- High Court had banned her from contesting elections.
प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में होने वाले इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नेहरू और गांधी परिवार की जन्मभूमि और कर्मभूमि माने जाने वाले इलाहाबाद में मोदी ने इंदिरा गांधी के आपातकाल को याद दिलाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के द्वारा उनके खिलाफ की गई कार्रवाई का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन


अपनी भाषण की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि पहली बार वोट डालने वालों को शायद यह पता नहीं होगा कि सपा और कांग्रेस के शासन काल में कितने अत्याचार हुए थे। कांग्रेस पार्टी संविधान खतरे में है का दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। संविधान बचाने का नारा देने वाली कांग्रेस की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तो देश में लोकतंत्र का गला ही घोट दिया था। 
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के रायबरेली सीट पर हुए चुनाव को रद्द कर दिया था। साथ ही उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी थी। इसके बाद इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर देश के लोगों के साथ क्या व्यवहार किया। उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसके बावजूद कांग्रेस का चरित्र आज तक नहीं बदला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Modi targeted Indira Gandhi for the first time, said- High Court had banned her from contesting elections.
प्रयागराज के परेड मैदान में भाजपा की जनसभा में लोगों का अभिवादन करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

कटरा की कचौड़ी और समोसे की तारीफ की

स्थानीय लोगों को लुभाने के लिए पीएम मोदी ने अपनी बात की शुरुआत संगम की धरती को प्रणाम करने के बाद कटरा की कचौड़ी और समोसे से की। साथ ही श्री बड़े हनुमान जी और माता अलोपी देवी को भी मंच से प्रणाम किया।

कुंभ के माध्यम से भावनाओं को जोड़ा

महाकुंभ की याद दिलाकर मोदी ने लोगों को भावनात्मक तरीके से जोड़ने और 2019 के दिव्य और भव्य कुंभ की याद ताजा कराई। यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार में इतना भव्य तरीके से कुंभ का आयोजन नहीं पाएगा। सपा शासन काल में कुंभ के दौरान हुई भगदड़ और अव्यवस्था की भी याद दिलाई। कहा कि इन लोगों ने राम मंदिर का बहिष्कार किया है। यह लोग सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया कहते हैं।

Modi targeted Indira Gandhi for the first time, said- High Court had banned her from contesting elections.
परेड मैदान में आयोजित जनसभा में जनता का अभिवादन करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

बेरोजगारी के मुद्दे पर सपा को कोसा

मोदी ने बेरोजगारी और पेपरलीक का नाम नहीं लिया। उन्होंने सपा पर परिवारवाद का आरोप और यूपीपीएससी में एक जाति के लोगों को नौकरी देने का आरोप मढ़ा। कहा कि पहले जाति देखकर नौकरी दी जाती थी। इन लोगों ने कितनी प्रतिभाओं को बर्बाद कर दिया। 

सभा के बाद मोदी ने किया एक्स

सपा-कांग्रेस वालों का सुशासन और सनातन से 36 का रिश्ता है। प्रभु श्री राम का अपमान करने वालों को प्रयागराज की जनता कभी माफ नहीं करेगी। त्रिवेणी की इस पवित्र धरती को मैं प्रणाम करता हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed